LIVE: संसद के मॉनसून सत्र का आज आखिरी दिन, 'कर्नाटक बंद' के मद्देनजर बढ़ाई गई सुरक्षा

Live Updates: संसद के मॉनसून सत्र का आज आखिरी दिन है. गुरुवार को भी सदन में हंगामे के आसार हैं. राज्यसभा में आज ‘माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल, 2026’ पर विचार और उसे पारित करने की प्रक्रिया होगी. संसद के दोनों सदनों में आज ‘प्राइवेट मेंबर बिजनेस’ (निजी सदस्य का कामकाज) पर भी चर्चा होगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वर्ष 2024 और 2025 के लिए 115 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप और सम्मान प्रदान करेंगी. जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस, सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल ने निगरानी, ​​वाहनों की जांच और तलाशी अभियान तेज कर दिया हैं.उधर,कावेरी जल विवाद को लेकर बुलाए गए ‘कर्नाटक बंद’ के मद्देनजर पूरे शहर में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

All Live Updates… 

Prev Post
Next Post