LIVE: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में फटा बादल, बद्रीनाथ हाईवे धंसा, केरलम में भारी बारिश से लैंडस्लाइड

LIVE: देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का दौर जारी है. गुजरात से ओडिशा तक, केरल से असम तक लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. वहीं पहाड़ी राज्यों में भी बारिश से लगातार परेशानियां बढ़ती जा रही है. उत्तराखंड में बारिश से बद्रीनाथ हाईवे 20 मीटर तक धंस गया है. जबकि जम्मू-कश्मीर में भी बीती रात से हो रही बारिश की वजह से किश्तवाड़ जिले के छतरू में बादल फटने से बाढ़ आई है. केरलम में भी लगातार बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हुई है. जिससे यहां 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग लापता बताए जा रहे हैं. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश की संभावना जताई है.

Live update 

LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त देश में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया है. यह आयोजन 100 हफ्तों तक चलेगा. पीएम मोदी युवाओं से संवाद भी कर रहे हैं. अभियान का मुख्य उद्देश्य देश की युवा पीढ़ी को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से बचाना और उन्हें सामाजिक बदलाव का दूत बनाना है. 

Live update 

Prev Post
Next Post

लेटेस्ट न्यूज़