Parliament Monsoon Session Live: NDA की 'मंगल मिलन' बैठक जारी, पीएम मोदी समेत अन्य नेता हुए शामिल
Raisina News Desk- अगस्त 04, 2026 10:45 AM IST

Parliament Monsoon Session 2026 LIVE Updates: संसद के मानसून सत्र का आज 12वां दिन है. विपक्ष लगातार अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है, जिसकी वजह से लगातार गतिरोध देखने को मिल रहा है. मंगलवार को सदन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है. आज की कार्यवाही भी हंगामेदार रहने के आसार हैं. विपक्ष सरकार को घेरने के लिए पूरी तरह एकजुट है. संसद के मकर द्वार पर सुबह 10.30 बजे लोकसभा और राज्यसभा के विपक्षी सांसद बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं. वे छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर गृहमंत्री के जवाब की मांग कर रहे हैं और राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लगातार उठा रहे हैं. वहीं एनडीए की संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ भी चल रही है. आयकर (संशोधन) बिल, जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, MSME विकास (संशोधन) बिल, विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल, विदेशी अंशदान (FCRA) संशोधन बिल को अब तक संसद की मंजूरी नहीं मिली है. इन बिलों को सरकार आज लोकसभा और राज्यसभा में पास कराने की कोशिश कर सकती है.
ये भी पढ़ें-संसद में विपक्ष लगातार हमलावर, सरकार कैसे पास कराएगी परिसीमन बिल, बनाई जा रही रणनीति