Parliament Session Live Updates: संसद में आज भी घमासान के आसार, पेपर लीक बिल पर सपा सांसद बोले- क्या इससे रुकेगी धांधली?


नई दिल्ली:

Parliament Monsoon Session 2026, Paper Leak, Vande Matram Bill Live: संसद का मॉनसून सत्र जारी है. आज सोमवार को पेपर लीक पर नकेल कसने के लिए सरकार ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026’  संसद में पेश करेगी. इस बिल में पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की तैयारी है, इसके अलावा दो महीने के भीतर ही जांच पूरी करने की बात कही गई है. साथ ही पेपर लीक के आरोपियों के लिए कम से कम पांच और अधिकतम 10 साल की सजा प्रावधान किया जा रहा है. वहीं संगठित अपराधों के लिए कम से कम सात साल की सजा और 10 करोड़ रुपये के जुर्माने का प्रस्ताव है. संसद का मॉनसून सत्र अभी तक हंगामे के नाम रहा है. लेकिन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आज से संसद में कार्यवाही सुचारू चलने की उम्मीद जताई जा रही है. 

संसद के मॉनसून सत्र में आज दोनों सदनों में क्या कुछ होगा? जानें पल-पल के अपडेटस NDTV के इस लाइव ब्लॉग पर…

Parliament Monsoon Session 2026 Live Updates:

Prev Post
Next Post