PM पर अभद्र टिप्पणी के मामले में एक्शन, जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल युवती के खिलाफ FIR

प्रधानमंत्री के खिलाफ जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी मामले में कार्रवाई हुई है. पीएम को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाली युवती के खिलाफ नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में जीरो FIR दर्ज हुई है.शिकायत में कहा गया है कि इस कृत्य से प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची. शिकायत के अनुसार बयान जानबूझकर विद्वेष फैलाने और लोक शांति भंग करने की मंशा से दिया गया.

जंतर-मंतर का वीडियो हुआ था वायरल

जानकारी के अनुसार, युवती का नाम रुचिका सिंह है. सोशल मीडिया पर जंतर-मंतर प्रदर्शन का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में लड़की पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणियां करती दिख रही है. लड़की नोएडा की रहने वाली है और उसके खिलाफ जीरो FIR भी ग्रेटर नोएडा में ही दर्ज कराई गई है.

शिकायत में कहा गया है कि इससे प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची. शिकायत के अनुसार बयान जानबूझकर विद्वेष फैलाने और लोक शांति भंग करने की मंशा से दिया गया. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 353(1) और 356(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया.

FIR पर सौरव दास की प्रतिक्रिया

रुचिका सिंह पर FIR को लेकर CJP प्रवक्ता सौरव दास का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से गैर-कानूनी है. बेशक अगर कोई ऐसी भाषा इस्तेमाल की गई है जो अपमानजनक है, तो संबंधित व्यक्ति उस व्यक्ति के खिलाफ सिविल मानहानि और आपराधिक मानहानि का केस कर सकता है. लेकिन, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आपराधिक तंत्र का इस्तेमाल करना बहुत निंदनीय है और किसी को भी सिर्फ आपत्तिजनक भाषा के लिए सजा नहीं दी जानी चाहिए.

उन्होंने कहा, ‘मैं यह नहीं कह रहा कि भाषा सही है. भाषा गलत हो सकती है, किसी को आपत्तिजनक लग सकती है, लेकिन ऐसे लोगों के खिलाफ आपराधिक तंत्र का इस्तेमाल करने का यह कोई कारण नहीं है. इससे लोगों में डर पैदा होता है. मुझे नहीं लगता कि यह किसी को भी मंजूर है, खासकर नई पीढ़ी को. साथ ही, मैं नई पीढ़ी से गुजारिश करूंगा कि वे अपने शब्दों और आम तौर पर लोगों के खिलाफ इस्तेमाल किए जाने वाले अपमानजनक शब्दों और वाक्यों को लेकर बहुत सावधान रहें. इसके बावजूद आपराधिक तंत्र का इस्तेमाल करना बिल्कुल गलत है. यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है, ऐसा नहीं होना चाहिए. हम पुलिस से भी कहना चाहेंगे कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी राजनीतिक मकसद के लिए अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल न करें.


Prev Post
Next Post