PM Modi Haryana Punjab Visit LIVE: चल पड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद से PM मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब-हरियाणा के दौरे सोशल पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, ‘‘मैं हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के लोगों के बीच जाकर रेलवे, स्वास्थ्य सेवाओं, संस्कृति, संपर्क, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने को लेकर उत्साहित हूं. इन परियोजनाओं का लोगों, विशेषकर हमारी युवा शक्ति के जीवन पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.’’ 

प्रधानमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र में सिख संग्रहालय की आधारशिला भी रखी जाएगी. यह संग्रहालय सिख धर्म के गौरवशाली इतिहास, पूज्य सिख गुरुओं की महान शिक्षाओं और राष्ट्र निर्माण में सिख समुदाय के योगदान को प्रदर्शित करेगा. 

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘चंडीगढ़ जाना हमेशा सुखद अनुभव होता है. कल के कार्यक्रम के दौरान 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा और कुछ परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी.’’



Source link

Prev Post
Next Post