अमरावती अस्पताल के NICU में वेंटीलेटर में धमाके से लगी भीषण आग, तीन नवजात बच्चों की मौत
Raisina News Desk- अगस्त 24, 2026 07:44 AM IST

जलने और दम घुटने से तीन नवजात की मौत.
अमरावती के जिला महिला अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU/NICU) में वेंटिलेटर में धमाके के कारण भीषण आग लग गई. यह धमाका अस्पताल की तीसरी मंजिल पर सुबह करीब 3:30 बजे हुआ. आग में गंभीर रूप से जलने और धुएं के कारण दम घुटने से तीन नवजात शिशुओं की दर्दनाक मौत हो गई.
घटना के समय वार्ड में कुल 39 नवजात शिशु मौजूद थे. ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल के कर्मचारियों ने उपकरण हटाए और बाकी नवजात शिशुओं को आग से सुरक्षित बाहर निकाला. गंभीर रूप से प्रभावित छह नवजात शिशुओं को तुरंत इमरजेंसी इलाज के लिए पास के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भेजा गया.
इससे पहले मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में रखी ‘वॉर्मर मशीन’ में आग लगने से तीन नवजात झुलस गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया था कि रात करीब दो बजे वॉर्मर मशीन के फिलामेंट में स्पार्किंग के बाद आग लग गई थी, जिससे उसमें रखे तीन नवजात झुलस गए थे. अस्पताल के कर्मचारियों ने अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया. ‘वॉर्मर मशीन’ एक ऐसा चिकित्सीय उपकरण है जिसका उपयोग इलाज के दौरान मरीज के शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखने के लिए किया जाता है.
पूरी स्टोरी पढ़ें