असम में नाबाल‍िग के साथ रेप के बाद बेरहमी से हत्‍या, तीन क‍िशोर ग‍िरफ्तार, मां ने की आरोप‍ियों को फांसी देने की मांग

असम के हैलाकांडी ज़िले में नाबाल‍िग से रेप के बाद हत्‍या के मामले में पुल‍िस ने तीन क‍िशोरों को ग‍िरफ्तार क‍िया है. पुल‍िस के मुताब‍िक, लड़की का आरोप‍ियों में से एक के साथ अफेयर चल रहा था. पुलिस ने बताया कि रविवार को उन्होंने शुरुआती तौर पर पांच युवकों को हिरासत में लिया था, लेकिन सोमवार को 17 से 19 साल की उम्र के तीन किशोरों को गिरफ्तार कर लिया. हैलाकांडी के एसएसपी अमिताभ सिन्हा ने कहा, “उनमें से एक की उम्र साढ़े सत्रह साल है, लेकिन मामले की बर्बरता को देखते हुए हमने कोर्ट से अपील की है कि उसे बालिग माना जाए.”

घटना शनिवार रात 11 बजे कटलीचेरा पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले आलोइचोरा इलाके में हुई. पीड़ित परिवार ने बताया कि उस समय वे पास ही रहने वाले एक रिश्तेदार के घर दावत में गए हुए थे.मृतका की मां ने बताया क‍ि वह दावत में गई थीं, लेक‍िन एक र‍िश्‍तेदार से बहस के बाद रात 10:30 बजे घर चली गईं. करीब एक घंटे बाद जब वह घर पहुंची थीं तो बेटी का शव फर्श पर पड़ा था, जिसे पहचानना लगभग नामुमकिन था. मां ने आरोपी के ल‍िए फांसी की सजा की मांग करते हुए कहा, “यह बहुत भयानक था, कोई इंसान किसी दूसरे इंसान, एक छोटी बच्ची के साथ इतनी बेरहमी कैसे कर सकता है.” पीड़िता की बहन ने आरोप लगाया कि हमले के बाद हमलावरों ने शरीर को क्षत-विक्षत करने के लिए बर्तनों और अन्य चीजों का इस्तेमाल किया.

और लोगों की भी हो सकती है ग‍िरफ्तारी

हैलाकांडी के एएसपी समीर डापर बरुआ ने बताया कि तीनों आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65 (1) और 103 (1) (हत्या) और प्रोटेक्शन ऑफ़ चिल्ड्रन फ़्रॉम सेक्सुअल ऑफ़ेंस (POCSO) एक्ट, 2012 की धारा 6 (गंभीर यौन उत्पीड़न) के तहत गिरफ़्तार किया गया है. ये शुरुआती धाराएं हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, कुछ और धाराएं भी जोड़ सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं. उन्होंने कहा, “हमने कई अन्य लोगों के मोबाइल फ़ोन उनकी संपर्क जानकारी के आधार पर ज़ब्त किए हैं और पीड़ित का मोबाइल फ़ोन भी जल्द ही बरामद कर लिया जाएग. हम कई अन्य लोगों से पूछताछ कर रहे हैं और कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं.”

पर‍िच‍ित थे आरोपी, घर के बारे में सब कुछ था पता

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, लेकिन उन्होंने इस संवेदनशील घटना की जांच का अहम चरण बताते हुए और जानकारी देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, “हमने आम लोगों और सोशल मीडिया यूज़र्स से अपील की है कि वे इस घटना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी ज़ाहिर न करें. हम आम लोगों की भावनाओं को समझते हैं, लेकिन हमें इस मामले की संवेदनशीलता को भी समझना होगा.” एसएसपी सिन्हा ने कहा कि हत्या के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह पता चला है कि आरोपी युवती से परिचित थे और उन्हें उसके घर के बारे में सब कुछ पता था. 


Prev Post
Next Post