आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, तीसरी शादी को बताया लव जिहाद, कहा- सांसें दबा देंगे



मुंबई:

हाल ही में तीसरी शादी करने वाले बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी दी गई है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और ऑडियो क्लिप सामने आई है, जिसे कथित तौर पर आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई ने शेयर किया है, जो खुद को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से जुड़ा बताते हैं. मैं, पोस्ट में इन लोगों ने कहा कि आमिर खान जैसे लोग हमारे देश में ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा दे रहे हैं, जो हमारी संस्कृति के खिलाफ है. हम इस आदमी को बर्दाश्त नहीं करेंगे, और जल्द ही उसे इसके नतीजे भुगतने होंगे. यह सनातन धर्म और देश के खिलाफ है.

पुलिस कर रही वेरिफाई

हालांकि सूत्रों का कहना है कि मुंबई पुलिस को अब तक आमिर खान या उनकी टीम से कोई शिकायत नहीं आई है. पुलिस को भी मीडिया से फेसबुक और वॉइस नोट के ज़रिए कथित धमकी की जानकारी मिली है जिसे वे वेरीफाई कर रहे हैं. आमिर ख़ान की ओर से शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जा सकता है.

काला हिरण शिकार केस को लेकर लॉरेंस बिश्नोई का सलमान खान के साथ लगातार विवाद चल रहा है. इस बीच अब बिश्नोई गैंग की ओर से पहली बार आमिर खान को धमकी दी गई है. 

आमिर खान की तीसरी शादी को बताया लव जिहाद

सोशल मीडिया पर सामने आए पोस्ट और ऑडियो क्लिप में आमिर खान की तीसरी शादी को लव जिहाद बताया गया है. लिखा गया कि हम अपने भाइयों, बहनों और देशवासियों से वादा करते हैं कि जो कोई भी ऐसी शर्मनाक हरकत को बढ़ावा देगा, उससे हम अपने तरीके से निपटेंगे. जो लोग स्टारडम के नाम पर इसे बढ़ावा दे रहे हैं, उनकी सांसें दबा देंगे.

मालूम हो कि आमिर खान की तीसरी शादी को नितेश राणे ने भी लव जिहाद बताया था. विवाद बढ़ने पर आमिर खान ने रेडिफ के साथ बातचीत में कहा- ‘मेरी तीनों शादियों में किसी भी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया, क्योंकि शादियां सिविल मैरिज थीं. तीसरी पत्नी गौरी हिंदू नहीं बल्कि ईसाई हैं.’

श्रीगंगानगर गैंगरेप केस के आरोपियों को भी दी धमकी

आमिर खान को दी गई धमकी में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने राजस्थान के श्रीगंगानगर में बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना का भी जिक्र किया. लिखा- हम राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक मासूम लड़की के साथ हुए भयानक अपराध का भी जिक्र करना चाहते हैं. प्रशासन ने सराहनीय काम किया है, लेकिन कुछ राजनीतिक नेता कुछ आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. यह हमारी पहली और आखिरी चेतावनी है: उस मासूम लड़की के खिलाफ अपराध में जो कोई भी एक प्रतिशत भी शामिल था और कानून से बच निकलता है, उसे हम सज़ा देंगे. 

जो राजनीतिक नेता उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें तुरंत दखल देना बंद कर देना चाहिए, वरना उनका भी वही हश्र होगा जो उन लोगों का होगा जिन्हें वे बचा रहे हैं. थोड़ी इंसानियत दिखाओ. पोस्ट में प्रवेश और हिमांशु को ‘शहीद’ बताते हुए लिखा कि वो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे. हम आपकी कुर्बानी बेकार नहीं जाने देंगे. हमारे दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा.

यह भी पढ़ें – ‘गौरी हिंदू नहीं है’, लव जिहाद के आरोपों पर पहली बार बोले Aamir Khan- ‘मेरी किसी भी पत्नी ने नहीं बदला धर्म’





Source link

Prev Post
Next Post