कौन हैं सत्यम मिश्रा,जिन्हें श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का नया CEO बनाया, चार जिलों में रहे डिप्टी कलेक्टर
Raisina News Desk- सितंबर 16, 2026 04:57 PM IST

काशी विश्वनाथ मंदिर CEO सत्यम मिश्रा हरदोई के रहने वाले हैं.
उत्तर प्रदेश राज्य सेवा के अधिकारी सत्यम मिश्रा अब श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिसर वाराणसी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे. यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 16 सितंबर को पांच पीसीएस अधिकारियों को तबादले करते हुए सत्यम मिश्रा को सीईओ की जिम्मेदारी सौपी है. 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी सत्यम मिश्रा चार जिलों के डिप्टी कलेक्टर भी रह चुके हैं.
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिसर वाराणसी सीईओ बनने से पहले सत्यम मिश्रा अपर जिला (नगर) प्रयागराज पद पर सेवाएं दे रहे थे. प्रशासनिक फेरबदल के तहत उनका वहां से वाराणसी ट्रांसफर किया गया है. सत्यम से पहले लंबे समय से मंदिर के सीईओ रहे डॉ विश्वभूषण मिश्रा का दो दिन पहले तबादला कर दिया गया था.
काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद वाराणसी के नए सीईओ सत्यम मिश्रा का सर्विस रिकॉर्ड.
यूपी में पांच पीसीएस अधिकारियों के तबादले.
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के नए सीईओ सत्यम मिश्रा मूल रूप से हरदोई जिले के रहने वाले हैं. 25 दिसंबर 1984 को जन्मम मिश्रा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के 2015 बैच के अधिकारी हैं. 15 मार्च 2016 को उन्होंने बतौर पीसीएस अफसर यूपी प्रशासनिक सेवा ज्वाइन की.
satyam mishra: 6 जनवरी से2025 से एडीएम नगर (प्रयागराज) पद पर सेवाएं रहे थे.
यूपी में पीसीएस अधिकारी बनने के बाद सत्यम मिश्रा को बरेली डिप्टी कलेक्टर पद पर पहली पोस्टिंग मिली. इसके बाद वे गाजीपुर, महराजगंज और चित्रकूट के भी डिप्टी कलेक्टर और रामपुर के सिटी मजिस्ट्रेट रहे. साल 2023 में मुरादाबाद वित्त एवं राजस्व एडीएम और 6 जनवरी से2025 से एडीएम नगर (प्रयागराज) पद पर सेवाएं रहे थे.
यूपी में कई PCS अधिकारी का तबादला, सत्यम मिश्रा होंगे काशी विश्वनाथ के नए सीईओ
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
PCs, Kashi Vishalakshi Temple, CEO, Uttar Pradesh