पंजाब में अमन-चैन बिगड़ने नहीं दूंगा, नांदेड़ में हमले को लेकर सुखबीर सिंह बादल का पहला रिएक्शन

नई दिल्ली:

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को हमला हुआ. हालांकि, अच्छी बात यह रही कि इस दौरान उन्हें ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई और वे खुद अपने पैरों पर चलकर हॉस्पिटल में घुसे थे. हमले के दौरान सुखबीर बादल के सिक्योरिटी गार्ड को गंभीर चोटें आई थीं. अब खुद पर हुए हमले को लेकर सुखबीर सिंह ने बयान दिया है.

महाराष्ट्र के नांदेड़ न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “उनका (हमलावरों) मकसद पंजाब में हालात पर कब्जा करना और शांति भंग करना है, जिसे अकाली दल के अध्यक्ष के तौर पर मैं कभी नहीं होने दूंगा. दोनों बार उन्होंने मुझ पर सबसे पवित्र जगहों पर हमला किया.”

सुखबीर सिंह बादल ने कहा, “शिरोमणि अकाली दल कोई भी कुर्बानी दे सकता है, लेकिन पंजाब की तरक्की और सांप्रदायिक व धार्मिक सद्भाव हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.”

उन्होंने आगे कहा कि मैं न तो कभी डरा हूं और न ही अब डरता हूं. शिरोमणि अकाली दल पंजाब में भाईचारे और सम्मान को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

एक अलग बयान में शुक्रवार के सुखबीर सिंह बादल ने कहा, “मैं बिल्कुल ठीक महसूस कर रहा हूं. कई ताकतें पंजाब और देश में शांति नहीं चाहतीं. उन्हें लगता है कि शिरोमणि अकाली दल उनके मकसद में रुकावट है. मीडिया से बात करने के दौरान सुखबीर की पत्नी और सुरक्षाकर्मी भी उनके साथ मौजूद थे.
 


Prev Post
Next Post

लेटेस्ट न्यूज़