मॉनसून जाते-जाते झूमकर बरसेगा, आ रहा है तूफान, उत्तराखंड-हिमाचल से लेकर बिहार-झारखंड तक 14 राज्यों में बारिश, जानें आज का मौसम

नई दिल्ली:

मॉनसून ने जाते-जाते देश के बड़े हिस्से को भिगोने की तैयारी कर ली है. दिल्ली एनसीआर के इलाके में तो दो दिनों तक मौसम खुला रहने की संभावना है, लेकिन 11 से 14 सितंबर के बीच फिर से हल्की बारिश दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम जैसे इलाकों में देखने को मिल सकती है.बंगाल, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत 14 राज्यों में भारी बारिश अगले कुछ दिनों में देखने को मिलेगी. मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश होने का अनुमान जताया है.हिमाचल प्रदेश में 13-14 सितंबर तक और उत्तराखंड में 10 से 14 सितंबर बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की चेतावनी जारी की गई है. 

मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक पूर्वी भारत में भारी बारिश होने की संभावना जताई है.मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी 13-14 सितंबर तक तेज बरसात होने के आसार हैं. ओडिशा में भी 10 सितंबर से भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. 

  • हिमाचल प्रदेश में 13-14 सितंबर को
  • उत्तराखंड में 10 से 14 सितंबर को
  • झारखंड में 12 से 14 सितंबर तक
  • बिहार में 10 से 13 सितंबर तक
  • छत्तीसगढ़ में 10 से 14 सितंबर तक

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में भी बारिश

मध्य प्रदेश में 12 से 14 सितंबर तक और छत्तीसगढ़ में 10 से 14 सितंबर तक बारिश का दौर शुरू होगा. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 11 सितंबर तक बारिश देखने को मिलेगी. महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में भी बारिश, आंधी, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी है. बंगाल में 11 से 14 सितंबर तक, झारखंड में 12 से 14 सितंब तक, बिहार में 10 से 13 सितंबर तक और ओडिशा में 9 और 13-14 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी, तूफान, बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. 

Monsoon Rain Alert

पूर्वोत्तर भारत में बरसात का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश में 10 से 14 सितंबर तक, असम, मेघालय में 8 से 12 सितंबर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा समेत पूरे पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट है. महाराष्ट्र -गोवा के कोंकण क्षेत्र में भी 14 सितंबर तक बारिश हो सकती है. मराठवाड़ा में 12 सितंबर को व्यापक बारिश की संभावना है.

मॉनसून ट्रफ सक्रिय

मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश लाने वाला मॉनसून ट्रफ पूर्व से पश्चिम की ओर सक्रिय है. पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर चक्रवाती तूफान का एक प्रवाह भी बना हुआ है. हरियााणा के आसपास भी ऐसे साइक्लोन सक्रिय हो रहा है, जिससे बारिश देखने को मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें – मॉनसून विदाई के पहले जमकर बरसेगा, बंगाल से आ रहा बारिश का नया झोंका, यूपी-दिल्ली से बिहार-झारखंड तक बदलेगा मौसम

ये भी पढ़ें – मॉनसून सितंबर में जाते-जाते जमकर भिगोएगा, यूपी-दिल्ली से उत्तराखंड तक कहां बारिश, कहां रहेगा सूखा, पढ़ें IMD अलर्ट 

 


Prev Post
Next Post