'सब्‍जी क्‍यों खाते हो, च‍िकन-मटन खाओ', नास‍िक में डॉक्‍टर से मारपीट कर तोड़े दांत, पुल‍िस ने आरोप‍ियों का न‍िकाला जुलूस

पुल‍िस ने आरोप‍ियों का न‍िकाला जुलूस.

नास‍िक:  महाराष्ट्र के नास‍िक में एक बुजुर्ग डॉक्‍टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. सब्‍जी खरीदने गए 69 साल डॉक्‍टर के साथ दो लोगों ने न स‍िर्फ मारपीट की, बल्‍क‍ि जमीन पर ग‍िरने की वजह से उनके दो दांत भी टूट गए. पुल‍िस ने इस मामले में डॉक्‍टर की शि‍कायत पर केस दर्ज कर ल‍िया और दोनों आरोप‍ियों को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया. पुलि‍स ने दोनों का इलाके में जुलूस भी न‍िकाला. 

सब्जी खरीदने को लेकर 69 साल के डॉक्टर के साथ दो लोगों ने मारपीट कर दी. पुलिस के मुताबिक, बहस तब शुरू हुई जब आरोपियों ने डॉक्टर पर तंज कसते हुए कहा, “सब्जी क्यों खाते हो? इसकी जगह चिकन और मटन खाओ.” बीच-बचाव करने की कोशिश करने वाले एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई. हाथापाई के दौरान डॉक्टर जमीन पर गिर गए और उनके दो दांत टूट गए. इस मामले में पुलिस ने राहुल गारे और अजय मोरे नाम के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और दोनों को इलाके में घुमाकर ले गई.

यह वीड‍ियो भी देखें- 

डॉक्‍टर के दो दांत टूटे

पुल‍िस के मुताब‍िक, डॉक्‍टर सब्‍जी लेने गए थे, तभी वहां मौजूद राहुल गारे और अजय मोरे ने उन पर तंज कसा और कहा सब्‍जी की जगह चिकन मटन खाने के ल‍िए कहा.  इसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई. डॉक्‍टर से मारपीट की गई. इस दौरान उनके दो दांत टूट गए. पुल‍िस ने दोनों आरोप‍ियों को गि‍रफ्तार कर ल‍िया है. 




पूरी स्टोरी पढ़ें





Prev Post
Next Post