'हम तो बातचीत करने गए थे, 50-60 लोगों ने मारा…', पप्पू यादव पर हमले के आरोपी शख्स ने NDTV को क्या बताया?
Raisina News Desk- अगस्त 03, 2026 12:56 AM IST

नई दिल्ली:
पूर्णियां के सांसद पप्पू यादव के दिल्ली स्थित आवास में घुसकर हंगामा करने और जूते फेंकने के आरोपी सुमित को पुलिस ने गिरफ्तार है. इसके अलावा पुलिस ने बताया कि सुमित के साथ एक और शख्स बाहर गाड़ी में खड़ा था. इस शख्स का नाम हैप्पी शर्मा है. NDTV ने हैप्पी शर्मा से बात की और सांसद के आवास पर जाने के पीछे की उनकी मंशा जानने की कोशिश की.
पप्पू यादव के आवास में घुसकर सवाल पूछने और फिर मारपीट करने के आरोपी हैप्पी शर्मा ने NDTV को बताया कि सांसद पर कोई चाकू से हमला नहीं हुआ और कोई चप्पल से हमला नहीं हुआ था. हैप्पी शर्मा ने कहा, “हम किसी पार्टी से नहीं जुड़े हैं, हम सनातनी हैं. हम FIR करेंगे, हमारे साथ मारपीट की गयी.”
हैप्पी शर्मा ने कहा वो अपने दोस्त सुमित के साथ पप्पू यादव के घर पहुंचा था. हैप्पी ने कहा, “हम पप्पू यादव से बातचीत करने उनके घर गए थे. हमने अपना नाम बताया कि हम सांसद से मिलने आए हैं. हमने पप्पू यादव से सवाल किया कि पप्पू यादव आप सनातन पर सवाल उठाते हैं, भगवा वस्त्र पहन कर लोगों के पैर में गिरते हो क्या ये सही. इतना बोलते ही वहां पर मौजूद लोगों नो मारपीट शुरू कर दी.”
हैप्पी ने कहा, “मेरे दोस्त सुमित को कमरे में ले गए और मैं जान बचाकर वहां से भाग आया. मुझे 50-60 लोगों ने मारा. उन्हें हमारे साथ मारपीट नहीं करनी चाहिए, हम सिर्फ बताने गए थे कि आप सनातनी हैं और क्या कर रहे हैं ये भगवान राम पर टिप्पणी करना गलत है. हम पुलिस के साथ जाएंगे.”
PM साहब और गृह मंत्री जी
बताइए किसने इसे मेरी सुपारी दिया है?
यूपी के CM और डिप्टी CM के साथ वाले
इस लड़के ने मुझ पर जानलेवा हमला किया।बताइये आपकी पार्टी में चढ़ावा चोर कालनेमि
ऐसे हत्यारों के संरक्षक कौन-कौन हैं क्या आपका
भी इन्हें सीधा संरक्षण प्राप्त है?नहीं तो कार्रवाई हो pic.twitter.com/CIhD6Zr2A2— Rajesh Ranjan Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) August 2, 2026
इस मामले को लेकर सांसद पप्पू यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “PM साहब और गृह मंत्री जी बताइए किसने इसे मेरी सुपारी दिया है? यूपी के CM और डिप्टी CM के साथ वाले इस लड़के ने मुझ पर जानलेवा हमला किया. बताइये आपकी पार्टी में चढ़ावा चोर कालनेमि ऐसे हत्यारों के संरक्षक कौन-कौन हैं क्या आपका भी इन्हें सीधा संरक्षण प्राप्त है?नहीं तो कार्रवाई हो.”