गाजियाबाद में गड्ढे में समा गई कार, फिल्म सिटी से NH9 तक हाईवे पर सैलाब, द‍िल्‍ली-NCR में मॉनसून बारिश का कहर | delhi ncr rain waterlogging traffic jam car and scooter fell into a ditch in Ghaziabad



नई दिल्ली:

द‍ि‍ल्‍ली-एनसीआर में बुधवार रात से लगातार हो रही बार‍िश ‘आफत’ बन गई है. जगह-जगह जलभराव हो गया है. शहर की मुख्‍य सड़कें भी ‘समंदर’ में तब्‍दील हो गईं. कहीं पेड़ ग‍िरने की घटना सामने आई तो कहीं सड़क धंस गई. भारी बारिश से ट्रैफिक भी बाधित हुआ है. कई जगहों पर लंबा-लंबा जाम लगा रहा. गाज़ियाबाद के वसुंधरा में अटल चौक के पास सड़क धंसने से एक कार और एक स्कूटर गड्ढे में गिर गए. द‍िल्‍ली, नोएडा, गाज‍ियाबाद में कैसे बार‍िश ने लोगों को परेशान क‍िया, देखि‍ए वीड‍ियोज….

गाजियाबाद के वसुंधरा में अटल चौक के पास सड़क धंसने से एक कार और एक स्कूटर गड्ढे में गिर गए।

–>

नोएडा के सेक्टर 16A फिल्म सिटी में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ।

दिल्ली में भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ। बुराड़ी इलाके में द‍िल्‍ली सरकार की एक बस फंस गई. 

महरौली-बदरपुर का भी वीड‍ियो सामने आया है. भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हुआ और लोगों को मुसीबत का सामना पड़ा.

गाजियाबाद के वसुंधरा में भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ. एक स्कूल बस सुबह 8:30 बजे से बंद पड़ी थी. लोगों ने धक्‍का लगाकर स्‍स्‍कूल बस को खींचा. पानी यहां रात से भरा हुआ था. 

यह भी पढ़ें- बारिश में चली गई है इलाके की बिजली तो क्‍या करें? दिल्‍ली-नोएडा वाले नोट कर लें ये 4 जरूरी नंबर







Source link

Prev Post
Next Post