बुलेट ट्रेन का किराया कितना होगा? राजधानी-दुरंतो ट्रेनों से कितना सस्ता, जानें फ्लाइट के मुकाबले कितना
Raisina News Desk- जुलाई 15, 2026 09:42 AM IST
नई दिल्ली:
Bullet Train India: देश की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई अहमदाबाद हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का पहला चरण सूरत से बिलिमोरा तक अगले साल से शुरू हो जाएगा. लोगों की दिलचस्पी इस बात में है कि बुलेट ट्रेन का किराया कितना होगा. रेलवे मंत्रालय और नेशनल हाईस्पीड रेल कारपोरेशन (NHSRCL) भी इसकी कवायद में जुटा है. मुंबई से अहमदाबाद की 508 किलोमीटर की यात्रा के लिए अधिकतम किराया लगभग 3000 रुपये इकोनॉमी क्लास के लिए हो सकता है. जबकि बुलेट ट्रेन के बिजनेस क्लास कोच का किराया 4000 से 4500 रुपये तक हो सकता है. लागत बढ़ने से टिकट की कीमतें के असर पर कंपनी का कहना है कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच टिकट की शुरुआती अनुमानित कीमत लगभग 3000 रुपये थी. प्रोजेक्ट की लागत लगभग दोगुनी हो गई है, ऐसे में टिकट की कीमतें भी 6000-7000 रुपये हो सकती हैं.
NHSRCL की DPR में बुलेट ट्रेन का किराया मुंबई-अहमदाबाद दुरंतो एक्सप्रेस दुरंतो एक्सप्रेस के फर्स्ट क्लास एसी के किराये का डेढ़ गुना रखने का प्रस्ताव है.आज के हिसाब से देखें तो यह 2250 रुपये है और उसका डेढ़ गुना 3300 रुपये के आसपास बैठता है. दुरंतो से मुंबई से अहमदाबाद पहुंचने में 6 घंटे लगते हैं. जबकि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन से ये समय 2 घंटे से कम रह जाएगा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी बुलेट ट्रेन के किराये को लेकर स्पष्ट किया है कि इसके किराये का ढांचा मिडिल क्लास को ध्यान में रखकर फाइनल होगा, ताकि आम जनता भी इसका लाभ उठा सके. फाइनल किराया ऐसा होगा जो अभी फ्लाइट, टैक्सी के मुकाबले काफी बेहतर होगा.
बुलेट ट्रेन की खास बातें
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजधानी जैसी सुपरफास्ट ट्रेनों का 1st AC कोच का किराया लगभग 2200 रुपये के आसपास है. जबकि फ्लाइट का टिकट सामान्यतया 4 से 5 हजार के बीच है. बुलेट ट्रेन का किराया हवाई सफर से सस्ता और सामान्य ट्रेनों से थोड़ा महंगा हो सकता है. हालांकि मुंबई से अहमदाबाद के सफर का वक्त 6-7 घंटे से घटकर 2 से 2.5 घंटे रह जाएगा.
ये भी पढ़ें – दिल्ली समेत बुलेट ट्रेन के 7 रूट, 20 शहरों में 4000 KM का हाईस्पीड नेटवर्क, रेल मंत्री ने बताया कितना टाइम लगेगा
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की बढ़ती लागत के बीच किराया बढ़ने का भी जोखिम है. बुलेट ट्रेन टिकट की कीमतें 3000 से बढ़कर 6000-7000 होने के आरोपों पर NHSRCL ने हालिया बयान में कहा है कि टिकट की कीमतें किफायती होंगी. बुलेट ट्रेन का परिचालन संभालने वाली कंपनी ने कहा, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट भारत का पहला हाईस्पीड रेल कॉरिडोर है.ये देश में भविष्य में बुलेट ट्रेन के विकास के लिए जरूरी तकनीकी, इंजीनियरिंग और व्यावहारिक समझ पैदा करता है. बुलेट ट्रेन का मकसद मुनाफे से कहीं ज्यादा है. दिल्ली-वाराणसी-सिलिगुड़ी बुलेट ट्रेन इसके बाद आगे बढ़ाया जाएगा.

bullet train speed
भारत की पहली बुलेट ट्रेन सेवा 15 अगस्त 2027 से शुरू होगी. मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल (MAHSR) कॉरिडोर का सूरत-बिलिमोरा रूट देश का पहला बुलेट ट्रेन रूट बनेगा.508 किलोमीटर लंबे मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को कई चरणों में खोला जाएगा.सूरत-बिलिमोरा के बाद वापी-सूरत, वापी-अहमदाबाद, अहमदाबाद-ठाणे और अहमदाबाद-मुंबई सेक्शन धीरे-धीरे खोला जाएगा.
ये भी पढ़ें – दिल्ली से 4 रूट पर चलेंगी बुलेट ट्रेन! लखनऊ-वाराणसी ही नहीं, पटना, जयपुर, अमृतसर-चंडीगढ़ तक हाई स्पीड रेल का प्लान
बुलेट ट्रेन की दो कैटेगरी होगी. इसमें एक रैपिड बुलेट ट्रेन जो कुछ स्टॉप पर रुकेगी. जबकि सामान्य बुलेट ट्रेन सारे स्टॉपेज पर रुकेगी.ये मुंबई-अहमदाबाद रूट की सबसे तेज बुलेट ट्रेन होगी. यह मुंबई से सिर्फ 2 या 3 प्रमुख स्टेशनों जैसे सूरत और वडोदरा पर ही ठहरेगी. ये बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच सभी 12 स्टेशनों पर ठहरते हुए जाएगी. सभी स्टेशनों पर रुकने और पैसेंजर्स के उतरने-चढ़ने के समय के कारण इसमें 1 घंटा ज्यादा लगेगा.