मथुरा में निर्माणाधीन मॉल की सेटरिंग गिरी, एक मजदूर की मौत; कई के दबने की आशंका

मथुरा:

मथुरा के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन ओमैक्स मॉल में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया, जब इमारत की सेटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे के समय निर्माण कार्य चल रहा था और कई मजदूर मौके पर मौजूद थे. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है. प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

तीन गंभीर, कई दब गए

प्रत्यक्षदर्शी ने NDTV को बताया कि “तीन लोगों को गंभीर हालात में हॉस्पिटल ले जाया गया है. एक की डेड बॉडी यहां पर है. बताया जा रहा है, उन तीन गंभीर घायलों की भी मौत हो गई है.” 

Mathura News: घटनास्थल की तस्वीर

प्रत्यक्षदर्शी ने आगे कहा कि “यहां ऊपर काम चल रहा था, तभी अचानक सेटरिंग गिर गई. कई लोग दब गए. उसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.”

Mathura News: सेटरिंग का मलबा

प्रशासन के क्या कहा?

मथुरा फायर एंड इमरजेंसी विभाग ने कहा कि आज दिनांक 21.08.2026 को रुक्मिणी विहार गोल चक्र वृन्दावन  मथुरा में ओमैक्स मॉल की निर्माणाधीन बिल्डिंग 3rd फ्लोर का एक कोना जिस पर लिंटर बन रहा था, अचानक सेटरीन सहित गिर गया रेस्क्यू कार्य जारी है.



Prev Post
Next Post