गुरुग्राम के फेमस रेस्टोरेंट के सैंडविच में निकला जिंदा कीड़ा, VIDEO वायरल

गुरुग्राम के वन होराइजन सेंटर स्थित एक मशहूर रेस्टोरेंट में खाने को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां ब्रेकफास्ट के दौरान एक ग्राहक के सैंडविच में कथित तौर पर जिंदा सफेद रंग का कीड़ा मिलने का आरोप है. बताया जा रहा है कि ग्राहक ने सैंडविच का करीब आधा हिस्सा खा लिया था. इसी दौरान उसकी नजर सैंडविच में रेंग रहे एक कीड़े पर पड़ी. इसके बाद मौके का वीडियो बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में एक युवती हैरानी जताते हुए कहती सुनाई दे रही है, “ओह माय गॉड, दिस इज ए वेरी बिग वॉर्म.” ग्राहक सुलभ माथुर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए रेस्टोरेंट को टैग किया और पूरे मामले को सामने रखा. वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद रेस्टोरेंट की ओर से ग्राहक को फोन कर माफी मांगे जाने की बात कही जा रही है. हालांकि, सुलभ माथुर का आरोप है कि कंपनी उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही. वहीं, रेस्टोरेंट की ओर से कहा गया है कि मामले की जांच की जा रही है. 

जांच के बाद साफ होगी तस्‍वीर

अब सवाल यह है कि आखिर सैंडविच में जिंदा कीड़ा कैसे पहुंचा और खाद्य सुरक्षा से जुड़े मानकों का पालन किस तरह किया जा रहा था? मामले की जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी.

 


Prev Post
Next Post