मंदिर गया, ट्रस्ट से मिला, समझ रहा हूं… अयोध्या राम मंदिर के CEO ने बताई आगे की रणनीति
Raisina News Desk- सितंबर 04, 2026 02:31 PM IST

लखनऊ:
वायु सेना के रिटायर्ड अधिकारी अयोध्या राम मंदिर के सीईओ बनाए गए हैं. चढ़ावा चोरी विवाद के बाद वह मंदिर के लिए कैसे काम करेंगे, उनकी आगे की क्या योजना होगी, राम मंदिर का कामकाज अब कैसे होगा, इसे लेकर उन्होंने अपनी योजना बताई है. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) ने बताया कि वह इसके लिए बैठकें कर रहे हैं और ट्रस्ट से भी बातचीत कर कर रहे हैं. उनकी आगे की क्या रणनीति होगी ये भी बताया.
अयोध्या श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO ने कहा कि अभी वह यहां पर आए हैं. वह इस पूरे सिस्टम के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं.एक बार वह चीजें समझलेंगे तो ट्रस्ट से आदेश और मार्गदर्शन लेंगे. उन्होंने कहा कि पूरी टीम के सहयोग से आगे बढ़ेंगे.जैसे ही कोई योजना या रणनीति तैयार होगी, उसे सबके साथ साझा करेंगे.
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Air Marshal Jeetendra Mishra (Retd), the first CEO of Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust, says, “Right now I am trying to learn about the entire system myself. Once I understand everything, I will take orders and guidance from the Trust.… pic.twitter.com/QLmqEg34n3
— ANI (@ANI) September 4, 2026
बता दें कि राम मंदिर के सीईओ जितेंद्र मिश्रा ने गुरुवार को अयोध्या में न्यास के सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक में हिस्सा लिया था. रामघाट स्थित ट्रस्ट के श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र कार्यालय में हुई इस बैठक में उन्हें वित्तीय लेखे-जोखे और प्रशासनिक व्यवस्थाओं समेत ट्रस्ट के कामकाज के बारे में जानकारी दी गई. मिश्रा ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि यह एक परिचयात्मक बैठक थी जिसमें मैंने ट्रस्ट के अन्य सदस्यों से भेंट की। अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों को समझने में मुझे कुछ और दिन लगेंगे.
उन्होंने कहा कि सभी लोग विश्वास और आशीर्वाद बनाए रखें. इसी के साथ वे अपनी टीम के साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे. उनको थोड़ा समय दिया जाए. अभी उन्होंने मीटिंग की है. मंदिर में गए और ट्रस्ट के साथ बातचीत की है. वे मिलकर एक योजना बनाएंगे और उसके साथ ही आगे बढ़ेंगे. बैठक में जो भी तय होगा उसे मीडिया के साथ साझा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रभु ने काम मंदिर की इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर उन पर आशीर्वाद की वर्षा कर दी है.
बता दें कि राम मंदिर के सीईओ जितेंद्र मिश्रा ने गुरुवार को अयोध्या में न्यास के सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक में हिस्सा लिया था. रामघाट स्थित ट्रस्ट के श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र कार्यालय में हुई इस बैठक में उन्हें वित्तीय लेखे-जोखे और प्रशासनिक व्यवस्थाओं समेत ट्रस्ट के कामकाज के बारे में जानकारी दी गई. मिश्रा ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि यह एक परिचयात्मक बैठक थी जिसमें मैंने ट्रस्ट के अन्य सदस्यों से भेंट की. अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों को समझने में मुझे कुछ और दिन लगेंगे.
ये Video भी देखें :’दोबारा आने नहीं दूंगा…’: राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जीतेंद्र मिश्रा पत्रकारों से बोले