UPSC पहले प्रयास में कैसे क्रैक करें? जानें 23 की उम्र में IPS बने आशीष रघुवंशी की स्ट्रेटेजी
Raisina News Desk- सितंबर 10, 2026 11:25 PM IST

पहले प्रयास में यूपीएससी क्रैक करने वाले आईपीएस आशीष रघुवंशी की रणनीति.
Ashish Raghuwanshi
नई दिल्ली:
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा तैयारी करने वाले हर अभ्यर्थी की कोशिश रहती है कि पहले ही प्रयास में कामयाबी मिल जाए. ऐसा मौका आईएएस टीना डाबी, सृष्टि जयंत देशमुख जैसी टॉपर्स को मिल चुका है और इसी कड़ी में आईपीएस आशीष रघुवंशी का नाम भी शामिल है.
आशीष रघुवंशी ने मध्य प्रदेश के छोटे से गांव से कामयाबी की ऊंची उड़ान भरी है. यूपीएससी पास करने के बाद सोशल मीडिया पर वो स्ट्रेटेजी भी शेयर की है, जिसके दम पर आशीष पहले ही प्रयास में यूपीएससी क्रैक करने आईपीएस अधिकारी बने हैं.
आईपीएस आशीष रघुवंशी LBSNAA में ट्रेनिंंग के दौरान. Photo Credit: IPS Ashish Raghuwanshi
आईपीएस आशीष रघुवंशी ने यूपीएससी सीएसई 2024 में ऑल इंडिया 202वीं रैंक हासिल की.
1. मैंने प्रथम कोशिश में कैसे पास की यूपीएससी?
यह भी पढ़ें – मिलिए उन 8 महिलाओं से, जो पहले ही प्रयास में UPSC क्रैक कर बनीं IAS; दो बहनों ने भी किया कमाल
आशीष रघुवंशी ने स्नातक करते ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी. पहले प्रयास में आईपीएस बन गए.
2. यूपीएससी की तैयारी में क्या करें क्या नहीं?
आईपीएस आशीष रघुवंशी के पिता नरेश रघुवंशी मध्य प्रदेश पुलिस में सहायक उप निरीक्षक पद पर ग्वालियर में सेवाएं दे रहे हैं.
3. आशीष रघुवंशी का रूटीन क्या था?
IPS आशीष रघुवंशी ने मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के गांव डंगौरा के रहने वाले हैं.
4. यूपीएसी की तैयारी के स्रोत?
आशीष रघुवंशी मूल रूप से मध्य प्रदेश के अशोकनगर के डंगौरा गांव के रहने वाले हैं. इनके पिता नरेश रघुवंशी मध्य प्रदेश पुलिस में सहायक उप निरीक्षक पद पर ग्वालियर में सेवाएं दे रहे हैं. मां शोभा रघुवंशी हाउस वाइफ हैं.
आशीष रघुवंशी ने शुरुआती पढाई अशोकनगर के तारा सदन स्कूल से की. गुना के वंदना कॉन्वेंट स्कूल से हायर सेकेंडरी परीक्षा पास की. दिल्ली यूनिवर्सिटी के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से बीए की डिग्री ली.
कॉलेज की पढाई पूरी करने के बाद आशीष ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी. यूपीएससी सीएसई 2024 में अखिल भारतीय स्तर पर 202वीं रैंक हासिल की. पहले ही प्रयास में सफल हो गए. महज 23 साल की उम्र में आईपीएस अधिकारी बने.
यह भी पढ़ें – IPS अंशिका वर्मा का डांस VIDEO वायरल, भूटान वाली तस्वीर पर तो पति केके बिश्नोई ने किया शानदार कमेंट
यह भी पढ़ें – IPS अंशिका वर्मा, पति केके बिश्नोई 80 के दशक में ऐसे दिखते! डांस के बाद अब रेट्रो थीम लुक वायरल
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं