IPS अंश‍िका वर्मा का पत‍ि आईपीएस केके ब‍िश्‍नोई के साथ नया लुक, 80 के दशक की रेट्रो थीम में नजर आया कपल

ips anshika verma kk bishnoi 80s retro look photos viral

उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित आईपीएस कपल अंशिका वर्मा और उनके पत‍ि ब‍िजनौर एसपी आईपीएस केके बिश्नोई का 80 के दशक की ‘रेट्रो थीम’ वाला नया लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

भारतीय पुलिस सेवा की चर्चित आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा और उनके पति आईपीएस केके बिश्नोई का 80 के दशक की ‘रेट्रो थीम’ वाला लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे इस लुक की तस्वीरें खुद अंशिका वर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.

आईपीएस अंशिका वर्मा वर्तमान में बरेली दक्षिण में एएसपी के पद पर तैनात हैं, जबकि केके बिश्नोई बिजनौर के एसपी हैं. बिश्नोई का हाल ही में संभल के पुलिस अधीक्षक पद से बिजनौर तबादला हुआ है. दोनों उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित आईपीएस कपल हैं.

गौरतलब है कि जन्माष्टमी 2026 पर आईपीएस अंशिका वर्मा का एक डांस वीडियो भी काफी वायरल हुआ था, जिसमें वे राधा-कृष्ण बने कलाकारों पर पुष्प वर्षा करते और गोपियों संग नृत्य करते हुए नजर आई थीं.

खबर अपडेट की जा रही है…..




पूरी स्टोरी पढ़ें





Prev Post
Next Post