गुरुग्राम हिट एंड रन केस: मीडिया के सामने आई बाइकर सिया बोलीं- मुझे डर था कुछ कर न दे

गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामले की पीड़िता बाइकर सिया ने मीडिया से बात की.

गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में पीड़ित बाइकर सिया ने मीडिया के सामने आकर बयान दिया है. इस दौरान, उन्होंने हादसे के बारे में विस्तार से बात की. हालांकि, पहले सिया ने कहा था कि मैं मीडिया के सामने नहीं आना चाहती हूं. मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए बाइकर सिया ने कहा, “मेरा पीछा क्यों किया गया? मैं अपनी लेन में चल रही थी. मुझे डर था कि वो कुछ कर ना दे. मेरे हाथ और पैर में चोट लगी है. ये हत्या की कोशिश का मामला था.” सिया ने कहा, “मेरी राइड दिल्ली से गुड़गांव के बाइकर वन कैफे जा रही थी. मेरा कोई ऐसा ग्रुप नहीं है, जिसके साथ मैं चलती है. मैं अपने भाई के साथ भी राइड करती हूं. मैं काफी दिनों से बाइक चला रही हूं. हादसे के बाद मेरी बाइक ब्रेक फेल हो गया था.”

आरोपी के वकील ने दावा किया था कि कार में आरोपी शख्स के साथ उसकी बहन भी थी. इस पर सिया ने पलटवार करते हुए कहा, “कार के अंदर सभी लड़के थे, कोई औरत नहीं थी.”

इंस्टाग्राम वीडियो में सिया ने उठाए कई सवाल

लेडी बाइकर सिया ने अपने नए इंस्टाग्राम वीडियो में आरोपी कल्याण बैंसला पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि यदि आरोपी को घटना का पछतावा था तो वह टक्कर मारने के बाद मौके पर क्यों नहीं रुका. सिया ने सवाल उठाते हुए कहा, ‘अगर आपको मेरे लिए दुख हो रहा था तो आप कार से टक्कर मारने के बाद रुके क्यों नहीं? मेरी जान जा सकती थी.’ उन्होंने कहा कि टक्कर के बाद आरोपी ने यह तक जानने की कोशिश नहीं की कि वह सुरक्षित हैं या नहीं.

 




पूरी स्टोरी पढ़ें





Prev Post
Next Post