Weekly Horoscope 19 to 25 October 2026: विजयादशी का यह सप्ताह 19 से 25 अक्टूबर 2026 ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कुछ राशियों के लिए लाभकारी तो कुछ राशियों को मिश्रित फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह महानवमी, विजयादशी, दुर्गा विसर्जन और पापांकुशा एकादशी व्रत व्रत है. इस सप्ताह शुक्र अस्त होंगे और तुला राशि में गोचर करेंगे, वहीं बुध वक्री अवस्था में तुला राशि में गोचर करेंगे. ऐसे में इस सप्ताह तुला राशि में शुक्र, बुध और सूर्य ग्रह की महायुति बनेगी, जिससे त्रिग्रही योग, बुधादित्य योग, शुक्रादित्य योग, लक्ष्मी नारायण योग आदि कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है. विजयादशी का यह सप्ताह तुला, मकर, मीन समेत 6 राशियों के लिए शुभ रहने वाला है तो वृष, मिथुन, वृश्चिक समेत कई राशियों के लिए चिंताजनक स्थिति रहेगी. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं विजयादशी का यह सप्ताह 19 से 25 अक्टूबर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष साप्ताहिक राशिफल (Mesh Weekly Rashifal)
मेष राशि वालों के लिए दशहरा का यह सप्ताह कई मामलों में लाभदायक तो कई मामलों में चिंताजनक रहेगा. इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है, आपको इस मेहनत का लाभ भी मिलेगा. इस सप्ताह परिवार के बच्चों के साथ विजयादशी का मेला देखने को जाएंगे और कई पुराने मित्रों से मुलाकात भी हो सकती है. माता से आपको सहयोग तथा लाभ मिलेगा, जिससे आपकी कई चिंताएं दूर होंगी. इस सप्ताह किसी बात को लेकर आपका मन विचलित सा बना रह सकता है. इस सप्ताह क्रोध तथा अहंकार में आकर निर्णय लेने से बचें अन्यथा कई मामलों में आपको परेशानी हो सकती है.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Vrishabha Weekly Rashifal)
वृषभ राशि वालों को अक्टूबर का यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह छठवें भाव में अस्त होने जा रहे हैं. इससे आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. कामकाज के समय आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है और आलस्य भी बना रहेगा, जिससे आप काफी परेशान नजर आएंगे. शुक्र अस्त होने की वजह इस सप्ताह किसी से भी धन का लेन देन करने से बचें और अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस सप्ताह अच्छे सोच-विचार कर लें.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Mithun Weekly Rashifal)
मिथुन राशि वालों को अक्टूबर के इस सप्ताह कुछ शारीरिक तथा मानसिक दिक्कतें परेशान कर सकती हैं. इस सप्ताह पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव की आशंका बन रही है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से नौकरी में बदलाव का विचार करेंगे. व्यापारिक वर्ग को इस सप्ताह कुछ अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे. इस सप्ताह अपने खर्च पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपका मासिक बजट खराब हो सकता है. हालांकि परिवार में धार्मिक माहौल बना रहेगा.
कर्क साप्ताहिक राशिफल (Kark Weekly Rashifal)
कर्क राशि वालों के लिए विजयादशी का सप्ताह शुभ फलदायी रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि में मंगल ग्रह विराजमान हैं. दशहरे की वजह से घर में धार्मिक माहौल रहेगा और बच्चों के साथ खरीदारी भी कर सकते हैं. साथ ही इस पर्व की वजह से नौकरी पेशा जातकों की छुट्टी भी रहेगी, सप्ताह के कुछ दिन मौज मस्ती के मुड में रहेंगे. व्यापारियों की दशहरे की वजह से अच्छी बिक्री होगी और पूरे दिन व्यापारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे. इस सप्ताह व्यापारिक साझेदारों के साथ आपके लिए लाभदायक स्थिति उत्पन्न हो सकती है. सप्ताह के अंत में आपके मन में किसी प्रकार का तनाव बना रह सकता है लेकिन ज्यादा टेंशन ना लें.
सिंह साप्ताहिक राशिफल (Singh Weekly Rashifal)
सिंह राशि वालों के लिए अक्टूबर का यह सप्ताह कुछ मामलों में अच्छा तो कुछ मामलों में परेशानी वाला रह सकता है. इस सप्ताह आपको कामकाज पूरा करने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन अंतत: स्थिति आपके पक्ष में रहेगी. इस सप्ताह धन का खर्च पूर्ण सोच विचार के साथ करें क्योंकि दान धर्म के कार्य पर आपका धन खर्च हो सकता है. मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सिरदर्द की तकलीफ परेशान कर सकती है. इस सप्ताह आपका कही फंसा हुआ पैसा आपको वापिस मिल सकता है.
कन्या साप्ताहिक राशिफल (Kanya Weekly Rashifal)
कन्या राशि वालों के लिए दशहरे का यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है. अगर आप काफी समय से मकान व वाहन खरीदना चाहते हैं तो मां दुर्गा की विशेष कृपा से आपकी इच्छा पूरी होगी. साथ ही आय को लेकर इस सप्ताह आपके लिए नई स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. इस राशि के नौकरी पेशा जातक इस सप्ताह सभी टारगेट पूरा कर लेंगे, जिससे ऑफिस में आपका प्रभाव पड़ेगा. पारिवारिक जीवन आपका अच्छा बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ आपका प्रेमभाव बढ़ सकता है. बच्चों के साथ दशहरे के मेले देखने जाने की प्लानिंग भी करेंगे.
तुला साप्ताहिक राशिफल (Tula Weekly Rashifal)
तुला राशि वालों के लिए अक्टूबर का यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है क्योंकि गोचर से आपकी राशि में बुध, शुक्र और सूर्य ग्रह की युति बनने वाली है. इस युति के प्रभाव से कई शुभ योग का निर्माण होगा, जिससे आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और सोचे हुए सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे. खुद का बिजनेस करने वालों के लिए लाभ के योग बनेंगे और आपका प्रभाव भी बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे और संपत्ति में इजाफा भी होगा. साथ ही परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लगने के योग बन रहे हैं.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Vrishchik Weekly Rashifal)
वृश्चिक राशि वालों के लिए अक्टूबर का यह सप्ताह दैनिक कामकाज को लेकर आलस्य परेशान कर सकता है. साथ ही मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. छात्र वर्ग के लिए सप्ताह थोड़ा परेशानी देने वाला हो सकता है इसलिए मेहनत करने से पीछे ना हटें. सप्ताह के मध्य में पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ के किसी मामले में चिंता आपको परेशान कर सकती है. लव लाइफ में भी आपको परेशानी हो सकती है, आपके रिलेशनशिप में किसी तीसरे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है. आपके लिए व्यर्थ के खर्च से बचने की सलाह रहेगी.
धनु साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Weekly Rashifal)
धनु राशि वालों को अक्टूबर के इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या मिल सकती हैं, जिसकी वजह से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना रहेगा, इसलिए आपको कई मामलों में सावधानी से काम करने की आवश्यकता है. इस सप्ताह आप धन संबंधी मामलों को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं. किसी से भी धन का लेन-देन और शेयर मार्केट में निवेश आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ किसी मामले पर बहसबाजी हो सकती है.
मकर साप्ताहिक राशिफल (Makar Weekly Rashifal)
मकर राशि वालों के लिए दशहरा का यह सप्ताह काफी फलदायक रहने वाला है. इस सप्ताह जीवनसाथी का अच्छा सहयोग मिलेगा और साथ मिलकर किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं. कामकाज के लिहाज से सप्ताह आपके पक्ष में बना रहेगा और अधिकारी तथा सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा. इस सप्ताह धन लाभ को लेकर आपके लिए स्थिति अच्छी बनी रहेगी और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. इस सप्ताह आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. छात्र वर्ग को इस सप्ताह उनके परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Weekly Rashifal)
कुंभ राशि वालों के लिए अक्टूबर का यह सप्ताह थोड़ा भाग दौड़ वाला बना रह सकता है क्योंकि आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण चल रहा है. ऐसे में इस सप्ताह आपका मन दैनिक कार्यों से भटक सकता है. साथ किसी ना किसी जगह की यात्रा भी हो सकती है, जिसकी वजह से शारीरिक व मानसिक थकान हो सकती है. मन इस सप्ताह किसी बात को लेकर परेशान सा बना रह सकता है. इस सप्ताह आपको अपने दाम्पत्य जीवन में कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. इस सप्ताह वाद विवाद से बचने की सलाह रहेगी अन्यथा कानूनी मामलों में फंस सकते हैं.
मीन साप्ताहिक राशिफल (Meen Weekly Rashifal)
मीन राशि वालों के लिए विजयादशी का यह सप्ताह लाभदायक रहने वाला है. इस सप्ताह दशहरे की वजह से परिवार में धार्मिक माहौल रहेगा और पूजा-पाठ के लिए पूरे परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल भी जा सकते हैं. साथ ही बच्चों के साथ दशहरे के मेले में भी जा सकते हैं, जहां आप पुराने दिनों को याद करेंगे और किसी खास मित्र से मुलाकात भी हो सकती है. नौकरी पेशा जातकों को इस सप्ताह पर्व की वजह से छुट्टी के मूड में रहेंगे और ऑफिस में भी मौज-मस्ती के साथ काम करेंगे. इस सप्ताह आप वैवाहिक जीवन को अच्छा बनाने के लिए प्रयासरत बने रह सकते है.