दिल्ली: पैरा-एथलीट नीरज यादव की संदिग्ध मौत, सड़क पर अचेत मिले थे एकेडमी संचालक, महिला मित्र ने बताई ये बात

दिल्ली: पैरा-एथलीट नीरज यादव की संदिग्ध मौत, सड़क पर अचेत मिले थे एकेडमी संचालक, महिला मित्र ने बताई ये बात

दिल्ली के मौजपुर इलाके में एक पैरा-एथलीट, नीरज यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। 28 अक्टूबर 2026 की रात लगभग 12:08 बजे जाफराबाद पुलिस स्टेशन को गुरु तेग बहादुर अस्पताल से एक व्यक्ति के मृत लाए जाने की सूचना मिली। अस्पताल के आपातकालीन विभाग में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सूचना मिलते ही जांच अधिकारी विशाल त्यागी अपने दल के साथ दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल पहुंचे, जहां फिलहाल जीटीबी अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं संचालित हो रही हैं। वहां पता चला कि मृतक के शव को पहले ही जीबीटी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया था।

पूछताछ के दौरान, एक महिला ने बताया कि वह मृतक नीरज यादव के साथ दिसंबर 2025 से दोस्ती में थी। 27 अक्टूबर 2026 को वह नीरज से मिलने सोनीपत गई थी, ताकि उसे बता सके कि वह अब उसके संपर्क में नहीं रहना चाहती। इसके बाद नीरज यादव उसे अपनी कार से दिल्ली के मौजपुर में छोड़ आया। रात लगभग 9 बजे, महिला को कुछ शक हुआ और वह मौजपुर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास पहुंची। वहां उसने देखा कि नीरज यादव अपनी कार के पास सड़क पर पड़ा हुआ है। महिला उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आगे की पूछताछ में पता चला कि नीरज यादव एक पैरा-एथलीट थे और हरियाणा के सोनीपत में ‘अंशनीर स्पोर्ट्स एकेडमी’ के नाम से एक ऑनलाइन स्पोर्ट्स एकेडमी चलाते थे। मृतक शादीशुदा थे और उनके परिवार में पत्नी व तीन साल की बेटी हैं। जाफराबाद पुलिस स्टेशन ने कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है और मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Prev Post
Next Post