पकड़ी गई शातिर अंजलि: युवक को बातों में उलझा ले गई सुनसान जगह, हाथ पकड़े; जमीन पर गिराया; फिर कर दिया कांड

पकड़ी गई शातिर अंजलि: युवक को बातों में उलझा ले गई सुनसान जगह, हाथ पकड़े; जमीन पर गिराया; फिर कर दिया कांड

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में एक युवती ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवक को धोखे से लूट लिया। आरोपी युवती पीड़ित को सूनसान जगह ले गई। बाद में पीड़ित से 13 हजार रुपये लूट लिए गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी 24 साल की युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस युवती से पूछताछ कर उसके साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि वारदात 31 अक्तूबर की शाम हुई।


अशोक नगर निवासी 42 वर्षीय कालकादीन ने अपनी शिकायत में बताया कि वह गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन से सदर बाजार की ओर जा रहे थे। रास्ते में लोनी गोल चक्कर के पास उनकी मुलाकात एक युवती से हुई। युवती ने पीड़ित को बातचीत उलझाया और उसे अंबेडकर कॉलेज के पास एक नर्सरी की ओर ले गई। 

नर्सरी के पास पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद युवती के दो अन्य साथी भी आ गए। उन्होंने पीड़ित को घेर लिया और एक आरोपी ने उनके दोनों हाथ पकड़ लिए जबकि युवती ने लात मारकर पीड़ित को जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद दूसरे आरोपी ने पीड़ित की जेब से 13 हजार रुपये निकाल लिए और तीनों मौके से फरार हो गए।

पीड़ित की शिकायत पर ज्योति नगर थाने में 31 अक्तूबर को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर 6 नवंबर को गंगा विहार निवासी अंजलि उर्फ फूला (24) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवती ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अंजलि के खिलाफ पहले से गोकुलपुरी थाने में लूट और चोरी का एक मामला दर्ज है। पुलिस उसके दोनों फरार साथियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

Prev Post
Next Post