अवमानना, अपशब्द.. SC में प्रबल प्रताप के हंगामे से उसकी गिरफ्तारी तक, पूरी टाइमलाइन
Raisina News Desk- जुलाई 15, 2026 11:43 AM IST

10 जुलाई को सुुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ पूरा मामला डिटेल में जानें.
नई दिल्ली:
सुप्रीम कोर्ट में 10 जुलाई को सुनवाई के दौरान माहौल किसी फिल्मी कहानी जैसा था. वकील के वेष में एक शख्स आया और सीजेआई को अपशब्द कहने लगा. उसने न सिर्फ हंगामा किया बल्कि किसी फिल्मी हीरो की तरह हाथ में मौजूद पेपर भरी अदालत में उछाल दिए. लेकिन ये कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि एक सच्ची घटना है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी प्रबल प्रताप सिंह और उसके साथी चंदर भान को गिरफ्तार कर लिया है. उन पर अदालत की कार्यवाही में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारी के काम में रुकावट पैदा करने और सिक्योरिटी स्टाफ के साथ धक्कामुक्की करने का आरोप है. कोर्टरूम में हुआ ये हाईवोल्टेड ड्रामा किसी फिल्म की कहानी सा लगता है. कानून की पढ़ाई कर रहे दोनों आरोपी आखिर हैं कौन और 10 जुलाई को आखिर कोर्ट में हुआ क्या था, डिटेल में जानें सबकुछ.
24 साल का आरोपी प्रबल प्रताप सिंह यूपी के इटावा का रहने वाला है. वह लखनऊ यूनिवर्सिटी से एलएलबी के तीसरे वर्ष का छात्र है. वहीं उसका 23 साल का साथी चंदरभान रायबरेली जिले का रहने वाला है और लॉ का दूसरे वर्ष का छात्र है. दोनों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कहा है कि जब सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा में तैनात स्टाफ ने प्रबल को शांत कराने और व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की तो उसने सिक्योरिटी अफसर के साथ धक्कामुक्की की और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई. सुरक्षाकर्मियों की शिकायत पर तिलक मार्ग थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.
ये भी पढ़ें-CJI सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाला प्रबल प्रताप हुआ अरेस्ट, पास मिली पर्चियों से पुलिस को मिला सुराग
पूरी स्टोरी पढ़ें