बौद्धिक दिवालियापन… BRICS डिनर के वेज मेन्यू पर सवाल उठाने वालों को रामदेव का करारा जवाब

भारत में पिछले दिनों आयोजित हुए ब्रिक्स सम्मेलन के डिनर मेन्यू को लेकर हुई सियासी रार पर योग गुरु रामदेव का बयान सामने आया है. उन्होंने इस पर सवाल उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए शाकाहारी खाने के फायदे बताए. योग गुरु ने कहा कि हम मांसाहारी खान-पान से शाकाहारी खान-पान की ओर बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब दुनिया वीगन यानी कि पूरी तरह से शाकाहारी लइफस्टाइल की तरफ बढ़ रही है. जो लोग विदेशी मेहमानों को परोसे गए खाने पर आपत्ति जता रहे हैं, वे एक तरह की बौद्धिक दिवालियापन का शिकार हैं.

खाने को धर्म के नजरिए से न देखें-रामदेव

रामदेव ने कहा कि खान-पान का चुनाव निजी पसंद का मामला होता है, लेकिन वैज्ञानिक और स्वास्थ्य के नजरिए से शाकाहारी खाना फायदेमंद है. ऐसा खाना वीगन लाइफस्टाइल के लिए तो और भी बेहतर है. इसलिए, इस मुद्दे को धर्म के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए.

कांग्रेस ने उठाए थे BRICS के डिनर मेन्यू पर सवाल

बता दें कि ब्रिक्स के डिनर मेन्यू पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं ने पूछा था कि ब्रिक्स नेताओं के लिए आयोजित आधिकारिक भोज में सिर्फ शाकाहारी भोजन क्यों परोसा गया. इस पर रिजिजू ने पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय शाकाहारी भोजन में विविधता, स्वाद और पोषण है और यह भारत की संस्कृति का प्रतीक है. विदेशी मेहमानों ने भी इसका भरपूर आनंद लिया.

रामदेव बोले- शाकाहारी खाना सेहत के लिए अच्छा

अब बाबा रामदेव ने भी विपक्ष के इस सवाल का जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि शाकाहारी खाना सेहत के लिए अच्छा होता है, दुनिया अब मांसाहार को पीछे छोड़ वीगन लाइफस्टाइल अपना रही है. उन्होंने ये भी कहा कि इसे धर्म से जोड़कर देखना गलत होगा.

ये Video भी देखें:|ब्रिक्स डिनर पर ‘फूड वॉर’: शाकाहारी थाली पर राहुल गांधी का तंज, बीजेपी ने दिया ये जवाब | BJP | Samajwadi | Syed Suhail| TOP NEWS

ये भी पढे़ं-गुजरात की खांडवी से लेकर कश्मीर की गुच्छी तक, ब्रिक्स का वेज मेनू देखकर हर्ष गोयनका के मुंह में आया पानी, बोले काश…


Prev Post
Next Post