Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 5 November 2026: आज गुरुवार व्रत के साथ रमा एकादशी व्रत का संयोग भी बन रहा है. पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी उपरांत द्वादशी तिथि, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, बालव करण, वैधृति योग, दक्षिण का दिशाशूल है. इस दिन चंद्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि में संचार करेंगे तो सूर्य तुला राशि में विराजमान रहेंगे. कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि बुधवार को सुबह 11:03 बजे से शुरू होकर गुरुवार को सुबह 10:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 6 नवंबर को सुबह 10:30 बजे तक रहेगी. गुरुवार को सुबह 6:38 बजे सूर्योदय और शाम 5:42 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, रात 2:49 बजे चंद्रोदय और अगले दिन दोपहर 3:11 बजे चंद्रास्त होगा. गुरुवार के दिन व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से सुख-समृद्धि, खुशहाली और सौभाग्य की प्राप्ति होने की मान्यता है. वहीं, रमा एकादशी का व्रत भी भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए बेहद खास माना जाता है. दिवाली से पहले आने वाली रमा एकादशी का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहने की कामना की जाती है. साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है.
हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवताओं के गुरु बृहस्पति देव को समर्पित माना जाता है. गुरुवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पीले वस्त्र धारण करें. इसके बाद घर के मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें. भगवान को पीले फूल, पीले फल, चंदन, तुलसी दल और गुड़-चना अर्पित करें. घी का दीपक जलाकर विष्णु मंत्रों का जाप करें और गुरुवार व्रत की कथा पढ़ें. अंत में भगवान विष्णु की आरती करें और सुख-समृद्धि की कामना करें. इस बार गुरुवार व्रत और रमा एकादशी का संयोग एक ही दिन बन रहा है. वहीं, 8 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी. ऐसे में दिवाली से ठीक पहले भगवान विष्णु की आराधना और व्रत का यह अवसर भक्तों के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है. मान्यता है कि रमा एकादशी का व्रत रखने और भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति आती है. व्रत का पारण 6 नवंबर को द्वादशी तिथि में किया जाएगा. पंचांग से जानें आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त…
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 5 नवंबर 2026
आज की तिथि- एकादशी – 10:35 ए एम तक, द्वादशी तिथि
आज का नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी – 03:55 ए एम, 6 नवंबर तक
आज का करण- बालव – 10:35 ए एम तक, कौलव – 10:30 पी एम तक
आज का योग- वैधृति – 05:09 ए एम, 6 नवंबर तक
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- सिंह उपरांत कन्या राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:36 ए एम
सूर्यास्त- 05:34 पी एम
चन्द्रोदय- 03:46 ए एम, 6 नवंबर
चन्द्रास्त- 03:02 पी एम
आज के शुभ योग और मुहूर्त 5 नवंबर 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:52 ए एम से 05:44 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:43 ए एम से 12:27 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:55 पी एम से 02:39 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:34 पी एम से 06:00 पी एम
अमृत काल : 08:36 पी एम से 10:13 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:40 पी एम से 12:32 ए एम, 6 नवंबर
शिववास: कैलाश पर – 10:35 ए एम तक, नन्दी पर
आज के अशुभ मुहूर्त 5 नवंबर 2026
राहुकाल: 01:28 पी एम से 02:50 पी एम
यमगण्ड: 06:36 ए एम से 07:59 ए एम
गुलिक काल: 09:21 ए एम से 10:43 ए एम
दुर्मुहूर्त: 10:16 ए एम से 10:59 ए एम
वर्ज्य: 10:49 ए एम से 12:27 पी एम
विडाल योग: 03:55 ए एम से 06:37 ए एम, 6 नवंबर
दिशाशूल: उत्तर