Aaj Ki Taaja Khabar Live Updates: PM मोदी आज FICCI के वार्षिक सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
Raisina News Desk- नवंबर 19, 2026 01:37 AM IST
19 Nov 2026 12:04 AM (IST)
उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग की आज अहम बैठक होने वाली है. चुनाव आयोग के वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग की अगुवाई में यह बैठक होगी. यूपी के मुख्य चुनाव अधिकारी नवदीप रिणवा भी बैठक में शामिल होंगे. आज 21 जिलों के चुनाव अधिकारियों के साथ यह बैठक होगी. साथ ही प्रदेश के सभी मंडलों के कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी भी शामिल होंगे.
19 Nov 2026 12:03 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की सालाना आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी इस मौके पर उद्योग जगत के प्रमुखों और नीति निर्माताओं को संबोधित करेंगे. सम्मेलन का विषय भारत 2047 रखा गया है, जिसमें देश की दीर्घकालिक आर्थिक महत्वाकांक्षाओं पर चर्चा होगी. भारत मंडपम में सुबह करीब 11 बजे शुरू होने वाले इस सम्मेलन में 2,500 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे.
19 Nov 2026 12:02 AM (IST)
महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट का आगाज आज गुरुवार से हो रहा है. एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और वर्ल्ड कप में पांचवें स्थान पर रहने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपना रिकॉर्ड चौथा खिताब जीतने की कोशिश करेगी. भारतीय टीम अपना पहला मैच आज मलेशिया के खिलाफ खेलेगी. प्रतियोगिता में 6 टीम भाग ले रही हैं.
19 Nov 2026 12:01 AM (IST)
भारत और जापान अपने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों और रणनीतिक सहयोग की व्यापक समीक्षा करेंगे. टोक्यो में आज गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर चौथे भारत-जापान ‘2+2’ मंत्रिस्तरीय बैठक में अपने जापानी समकक्षों, रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी और विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी के साथ सह-अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक को टू प्लस टू वार्ता भी कहा जाता है.
19 Nov 2026 12:00 AM (IST)
चीन के शेनझेन में आज दुनिया की 3 महाशक्तियों के राष्ट्राध्यक्ष आमने-सामने होंगे. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन की ऐतिहासिक बैठक होने वाली है. तीनों नेता 33वें APEC (एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग) शिखर सम्मेलन के दौरान आमने-सामने होंगे. भारतीय समय के मुताबिक यह बैठक दोपहर 12 बजे प्रस्तावित है.