Aaj Ki Taaja Khabar Live Updates: पुणे एयरपोर्ट से 3.72 करोड़ रुपये की हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त

Aaj Ki Taaja Khabar Live Updates: पुणे एयरपोर्ट से 3.72 करोड़ रुपये की हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त
  • 06 Nov 2026 07:56 AM (IST)

    पुणे एयरपोर्ट से 3.72 करोड़ रुपये की हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त

    पुणे कस्टम की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) और एयरपोर्ट बैच के अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री के पास से 10.642 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा (मारिजुआना) बरामद किया है.जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 3.72 करोड़ रुपये बताई गई है.

  • 06 Nov 2026 07:04 AM (IST)

    दिल्ली के करोल बाग में गफ्फार मार्केट स्थित पुरी प्लाजा में लगी आग

    दिल्ली के करोल बाग में गफ्फार मार्केट स्थित पुरी प्लाजा में सुबह-सुबह आग लग गई. लगभग 22 दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात की गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है.

  • 06 Nov 2026 06:31 AM (IST)

    झारखंड के खूंटी जिले में ट्रक ने 9 लोगों को रौंदा, 7 की मौत

    झारखंड के खूंटी जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

  • 06 Nov 2026 06:28 AM (IST)

    भारतीय-अमेरिकी सहायक अटॉर्नी जनरल हरमीत ढिल्लों ने इस्तीफा दिया

    भारतीय-अमेरिकी सहायक अटॉर्नी जनरल हरमीत कौर ढिल्लों ने अमेरिकी न्याय विभाग के नागरिक अधिकार प्रभाग के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है. मध्यावधि चुनाव के बाद ट्रंप प्रशासन से इस्तीफा देने वाली वह पहली वरिष्ठ अधिकारी हैं.

  • 06 Nov 2026 12:03 AM (IST)

    नेशनल कॉन्फ्रेंस के असंतुष्ट विधायक आज पार्टी अध्यक्ष से मिलेंगे

    जम्मू कश्मीर कैबिनेट में हाल में हुई फेरबदल के बाद अपनी शिकायतें दर्ज कराने के लिए सत्तारुढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस के असंतुष्ट विधायकों के आज शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला से मिलने की संभावना है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के भी इस अहम बैठक में शामिल होने की उम्मीद है. पार्टी नेतृत्व उन विधायकों को शांत करने की कोशिश कर रहा है जो कैबिनेट में जगह नहीं मिलने से नाखुश हैं.

  • 06 Nov 2026 12:02 AM (IST)

    झारखंड: JSSC-CGL पेपर लीक मामले में आज आएगा फैसला

    झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश दीपक रोशन की कोर्ट ने पिछले महीने 8 अक्टूबर को सुनवाई पूरी करते हुए जेएसएससी -सीजीएल परीक्षा लीक मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा था. हाई कोर्ट अब आज शुक्रवार को फैसला सुनाएगा. जेएसएससी- सीजीएल से चयनित होकर राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में कार्यरत हजारों सफल अभ्यार्थियों की निगाहें इस फैसले पर टिकी है.

  • 06 Nov 2026 12:01 AM (IST)

    दिल्लीः वकीलों की याचिका पर हाई कोर्ट में आज सुनवाई

    दिल्ली हाई कोर्ट वकीलों की उस याचिका पर आज शुक्रवार को सुनवाई कर सकता है, जिसमें एडवोकेट्स को कथित तौर पर धमकी देने के लिए निलंबित सहायक पुलिस आयुक्त मनस्वी वशिष्ठ और अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया गया है. त्वरित सुनवाई के लिए इस मामले का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव सांब्रे और न्यायाधीश संजय शर्मा की बेंच के समक्ष लाया गया.

  • 06 Nov 2026 12:00 AM (IST)

    JK: नाराज विधायकों की 5 घंटे चली बैठक खत्म

    जम्मू-कश्मीर में विधायक गुरुवार शाम सनत नगर में पम्पोर के विधायक और रिटायर जस्टिस हसनैन मसूदी के आवास पर इकट्ठा हुए. यहां उन्होंने उन मुद्दों पर चर्चा की, जिन्हें आज शुक्रवार की बैठक में पार्टी नेतृत्व के सामने उठाया जाना है. सूत्रों के अनुसार इस बैठक के दौरान जम्मू के विधायकों ने उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी को निशाना बनाया, जबकि कश्मीर के विधायकों ने उन मंत्रियों को बदलने की मांग की जिन्हें अपने पद पर दो साल पूरे हो चुके हैं.

  • Prev Post
    Next Post