Aaj ka Dhanu Rashifal: धनु राशि वालों के लिए शुभ संकेत, मेहनत रंग लाएगी, तरक्की के खुलेंगे रास्ते

Aaj ka Dhanu Rashifal: धनु राशि वालों के लिए शुभ संकेत, मेहनत रंग लाएगी, तरक्की के खुलेंगे रास्ते

Aaj ka Dhanu Rashifal 22 October 2026: धनु राशि के जातकों को मेहनत का फल, तरक्की और नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं. भगवान विष्णु की पूजा से लाभ होगा. जमुई के ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा के अनुसार 22 अक्टूबर 2026 को धनु राशि के जातकों को नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं. जानें राशिफल और उपाय.

जमुई: धनु राशि के जातकों को 22 अक्टूबर 2026 का दिन उनकी मेहनत का फल दिलाने वाला साबित होगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को आगे बढ़ने का कई मौका मिल सकता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन आश्विन शुक्ल पक्ष की पापांकुशा एकादशी तिथि है. आज शतभिषा नक्षत्र तथा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है. उन्होंने बताया कि आज के दिन वृद्धि योग का भी शुभ संयोग बन रहा है. ग्रह-नक्षत्रों के इस संयोग में धनु राशि के जातकों को अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखने और महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लेने की जरूरत है.

आज मिल सकती है कोई बड़ी जिम्मेदारी
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज नौकरीपेशा लोगों को किसी कठिन जिम्मेदारी को पूरा करने में वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन मिल सकता है. निजी क्षेत्र में काम करने वाले जातकों के लिए नई जिम्मेदारी या पदोन्नति की संभावना बन सकती है. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. कारोबार से जुड़े जातकों के लिए दिन व्यावसायिक गतिविधियों को गति देने वाला रह सकता है. व्यापार विस्तार से संबंधित प्रस्ताव मिल सकते हैं और कारोबारी यात्रा की संभावना भी बनी हुई है. उन्होंने बताया कि आज आपको किसी पुराने निवेश से बड़ा धन लाभ हो सकता है, इस से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है.

परिवार के साथ अच्छा गुजरेगा समय
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज कला, रचनात्मकता या अपने हुनर को प्रदर्शित करने के अवसर मिल सकते हैं. परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है. इस दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें और अनावश्यक विवादों से दूर रहें. प्रेम और पारिवारिक जीवन के लिहाज से भी गुरुवार का दिन संतुलन और आपसी समझ बनाए रखने वाला होगा. अविवाहित जातकों के लिए विवाह से संबंधित रिश्ते आ सकते हैं. आज के दिन भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा-अर्चना करने से आपको फायदा हो सकता है. आज के दिन का शुभ रंग पीला और शुभ अंक 3 रहने वाला है.

Prev Post
Next Post