
गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे की एयरपोर्ट टनल में एक चलती कार में आग लगने से हड़कंप मच गया. टनल के भीतर कार धू-धू कर जलने लगी, जिससे पूरी टनल में गहरा काला धुआं फैल गया. धुएं के कारण टनल के अंदर विजिबिलिटी कम हो गई, जिससे वहां से गुजर रहे वाहन ड्राइवरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. राहत की बात यह रही कि कार सवार समय रहते वाहन से बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह हादसा गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर बनी नवनिर्मित एयरपोर्ट टनल में हुआ है. जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई. टनल के भीतर कार धूं-धूं कर जलने लगी, जिससे पूरी टनल में गहरा काला धुआं फैल गया. हादसे के वक्त टनल के प्रवेश और निकास द्वारों पर सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली पुलिस तैनात थी. जैसे ही टनल के भीतर से धुआं निकलता दिखाई दिया, पुलिस टीम तुरंत एक्शन में आ गई.
गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे की एयरपोर्ट टनल में एक चलती कार में आग लगने से हड़कंप मच गया. धुआं पूरी टनल में भर गया, जिससे कई वाहन बाहर ही रुक गए. धुएं के कारण ऑटोमेटिक स्प्रिंकलर सिस्टम भी सक्रिय हो गया. वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.#GurugramExpressway pic.twitter.com/s59Vxh8QmB
— NDTV India (@ndtvindia) July 14, 2026
मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने बिना वक्त गंवाए इसकी सूचना फायर सर्विस को दी. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं. हालांकि टनल में आग बुझाने के यंत्र लगे हुए हैं, जो आग लगते ही एक्टिव हो गए, जिसे आग ज्यादा नहीं फैल पाई.
कार में लगी आग इतनी भीषण थी कि टनल के भीतर मिनटों में धुआं भर गया. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तुरंत टनल के बाहर ही सभी वाहनों को रोक दिया. वहीं टनल के भीतर फंसे सभी वाहनों में सवार लोगों को बेहद सावधानी से सुरक्षित बाहर निकाला गया. हालांकि इस हादसे के बाद मुख्य टनल में ट्रैफिक बाधित हो गया. एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिसमें एयरपोर्ट की ओर और दफ्तर जाने वाले लोग फंस गए.
ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारी विनय सिंघल को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, जानें पूरा मामला