देर रात दिल्ली-NCR में कांपी धरती, पूरे उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के झटके

देर रात दिल्ली-NCR में कांपी धरती, पूरे उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. झटके महसूस होते ही कई लोग घरों से बाहर निकल आए. 4.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप का केंद्र सतह से 13 किलोमीटर नीचे था. हालांकि, फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जान-माल की हानि की सूचना नहीं है. भूकंप के झटकों के बाद लोग सोशल मीडिया पर भी अपने अनुभव साझा करते नजर आए.

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के अनुसार, रात करीब 10 बजकर 23 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र चमोली जिले में दर्ज किया गया और यह धरती की सतह से 13 किलोमीटर नीचे था. प्रदेश में देहरादून समेत अनेक स्थानों पर भूकंप का झटके महसूस किए गए और लोग घरों से बाहर निकल आए.
 

जानकारी के अनुसार पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक मंगलवार रात 10 बजकर 23 मिनट 13 सेकेंड पर उत्तराखंड के चमोली जिले में 4.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप का केंद्र जमीन से 13 किलोमीटर की गहराई में था. झटके उत्तराखंड के अलावा दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए.

भूकंप के झटकों के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. लोगों ने मजेदार पोस्ट, चुटकुले और वायरल मीम्स शेयर कर भूकंप पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

जानिए आखिर क्या है भूकंप के आने की वजह…

इसको समझने के लिए पहले हमें धरती की बनावट को जानना होगा. धरती की बाहरी सतह (जिसमें क्रस्ट और ऊपरी मेंटल आते हैं) बड़ी और छोटी प्लेटों से बनी हुई है. ऐसा नहीं है कि ये प्लेट स्थिर हैं. बल्कि ये बहुत धीरे इधर-उधर घूमती हैं. जब ये प्लेट एक दूसरे के सापेक्ष (आमने-सामने) में मूव करते हुए एक-दूसरे से रगड़ खाती हैं, तब भूकंप आता है.



Prev Post
Next Post