IES पूजा मीणा की पीली लूगड़ी में तस्वीरें वायरल, क्या देखा आपने उनका यह देसी लुक?
Raisina News Desk- सितंबर 11, 2026 12:23 AM IST

संघ लोक सेवा आयोग की इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर 81वीं रैंक हासिल करने वालीं पूजा मीणा फिर सुर्खियों में हैं. भारतीय इंजीनियरिंग सेवा की अधिकारी पूजा मीणा ने पारंपरिक पोशाक में बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में वे मीणा समाज की सबसे लोकप्रिय और लोक परंपरा का प्रतीक माने जाने वाली पीली लूगड़ी (चूनड़ी)-घाघरा में बेहद सादगीपूर्ण और आकर्षक अंदाज में नजर आ रही हैं.
आईईएस अफसर पूजा मीणा ने 10 सितंबर को सोशल मीडिया पर पीली लूगड़ी वाली तस्वीरें शेयर करते हुए उनके कैप्शन में The sky, casually stealing the spotlight🫰 लिखा है. उनकी तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं. उन्होंने तस्वीरों के जरिए अपने समाज की लोक संस्कृति के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त किया है.
आईईएस अधिकारी पूजा मीणा की पीली लूगड़ी वाली तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है.
यूपीएससी पास करने के बाद पूजा मीणा ने अपनी सक्सेस स्टोरी शेयर करते हुए बताया था कि वो दिल्ली में रहती हैं. दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से साल 2020 में सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की थी.
पूजा मीणा को दूसरे प्रयास में सफलता मिली
इंजीनियरिंग करने के बाद पूजा मीणा ने भारतीय इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की. साल 2021 में पहले प्रयास में असफल रहीं. दूसरे प्रयास में सफलता मिली.
पूजा मीणा ने बताया कि उन्होंने अपनी पहले प्रयास में असफल रहने पर अपनी कमियों को जाना और उनमें सुधार किए. पता चला कि पहले प्रयास में उन्होंने कोई टेस्ट नहीं दिया था. बार-बार रीवाइज किया था. जरूरत से ज्यादा पढ लिया था.
पूजा मीणा ने भारतीय इंजीनियरिंंग सेवा परीक्षा में 81वीं रैंक हासिल की.
दूसरे प्रयास में पूजा मीणा ने ये गलतियां नहीं की और नतीजा यह रहा कि पूरे भारत में उन्हें आईईएस में 81वां स्थान मिला. पूजा मीणा कहती है कि हर परीक्षा के लिए टेस्ट सीरीज बहुत जरूरी है. साथ ही खुद की तैयारी पर भरोसा रखना भी उतना ही आवश्यक है.
यह भी पढ़ें – IPS अंशिका वर्मा, पति केके बिश्नोई 80 के दशक में ऐसे दिखते! डांस के बाद अब रेट्रो थीम लुक वायरल
यह भी पढ़ें – IPS ईशा सिंह: दिल्ली DCP की दर्दभरी कहानी, IPS पिता के साथ गलत हुआ तो क्रैक की UPSC