'IPS ने प्राइवेट VIDEO बना पति को भेजा, मुझ पर कंडोम फेंका', SVPNPA में बैचमेट महिला ट्रेनी आईपीएस के आरोप
Raisina News Desk- जुलाई 20, 2026 02:24 AM IST

IPS Uday Krishna Reddy: देश के भावी पुलिस अधीक्षक को तैयार करने वाली हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. SVPNPA में प्रशिक्षण ले रही 30 वर्षीय महिला ट्रेनी IPS अधिकारी ने अपने ही बैच के एक साथी ट्रेनी IPS अधिकारी पर कथित तौर पर यौन उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी और डिजिटल प्रताड़ना के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायत के बाद हैदराबाद की अत्तापुर पुलिस ने आरोपी ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.
IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उदय कृष्ण रेड्डी पिछले कुछ समय से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था. आरोपी ने व्हाट्सएप पर अश्लील और अभद्र मैसेज भेजने के साथ-साथ एकेडमी के अन्य सहयोगियों के सामने पीड़िता के चरित्र पर कीचड़ उछालने की कोशिश की. आरोपी ने पीड़िता की निजी जिंदगी को लेकर झूठी अफवाहें उड़ाईं और एक अन्य ट्रेनी के साथ जबरन नाम जोड़कर मानसिक दबाव बनाया.
SVPNPA ट्रेनी IPS ने अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी की हरकतें यहीं नहीं रुकीं. 8 जुलाई 2026 को आरोपी ने जबरन महिला अधिकारी का मोबाइल छीन लिया और पासवर्ड पूछकर उनके पर्सनल चैट्स खंगाले. इसके बाद आरोपी ने महिला अधिकारी का एक निजी वीडियो चोरी-छिपे रिकॉर्ड कर लिया और उनकी छवि खराब करने व ब्लैकमेल करने की नीयत से वह वीडियो पीड़िता के पति को भेज दिया.
9 जुलाई की रात को आरोपी ने महिला अधिकारी का रास्ता रोका और जबरन उन्हें अपने कमरे में खींच कर ले गया. पीड़िता का आरोप है कि वहां आरोपी ने उनके बाल खींचे, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और गर्दन पर चाकू अड़ा दिया. इस दौरान आरोपी ने उनके साथ अश्लील हरकतें कीं और उन पर कंडोम के पैकेट फेंके. अगले दिन यानी 10 जुलाई को भी आरोपी ने पीड़िता के साथ दोबारा मारपीट की.
हैदराबाद के अत्तापुर पुलिस ने आरोपी ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.
न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार महिला ट्रेनी अधिकारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि SVPNPA में ट्रेनिंग के दौरान 23 जून को WhatsApp के ज़रिए अभद्र मैसेज भेजकर उसे परेशान करना शुरू किया था. उधर, के. कविता की अगुवाई वाली तेलंगाना रक्षा सेना ने इस घटना को शर्मनाक बताया और कहा कि यह संस्थागत विफलता को दर्शाता है.
A shocking reflection of institutional failure. Truly Shameful.
A female trainee IPS officer at the National Police Academy, Hyderabad, has lodged a formal complaint against a fellow trainee officer for continuous sexual harassment and vulgar behavior.
The profound irony and… https://t.co/aZXSLLrjG1
— Telangana Rakshana Sena (@TRSparty_HQ) July 19, 2026
पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि हैदराबाद की नेशनल पुलिस अकादमी में एक महिला ट्रेनी IPS अधिकारी ने अपने ही एक साथी ट्रेनी अधिकारी के खिलाफ लगातार यौन उत्पीड़न और अश्लील व्यवहार की औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. पार्टी ने कहा कि इस स्थिति की विडंबना और विफलता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, क्योंकि समाज की सुरक्षा और कानून का पालन कराने की जिम्मेदारी संभालने वालों को प्रशिक्षित करने वाली प्रमुख अकादमी के भीतर ही इस तरह का शोषणकारी दुर्व्यवहार हो रहा था.
ये भी पढ़ें: IPS अनुराग कुमार दिल्ली पुलिस कमिश्नर बनते ही एक्शन में आए, सोनम वांगचुक को पहुंचाया अस्पताल, अफसरों को नसीहत
ये भी पढ़ें: IPS अनुराग कुमार: 20 साल का ‘वनवास’, वापसी के 24 घंटे में बने दिल्ली पुलिस कमिश्नर, 2 घंटे में संभाली कमान
ये भी पढ़ें: IPS सुजीत पांडे: SVPNPA को मिला नया बॉस, अब देश की सबसे बड़ी पुलिस अकादमी की कमान पटना के बेटे के हाथों में