IPS Transfer: बिहार में 10 आईपीएस के तबादले, कौन हैं पटना की नई SP कोमल मीणा?
Raisina News Desk- सितंबर 04, 2026 09:18 PM IST

बिहार सरकार ने चार सितंबर को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है. भारतीय पुलिस सेवा के दस अफसरों के तबादले किए गए हैं. इस फेरबदल से पटना ग्रामीण को आईपीएस कोमल मीणा के रूप में युवा पुलिस अधीक्षक मिली है. साथ ही 2024 बैच के सात युवा IPS अफसरों को SDPO की कमान सौंपी गई है.
ips transfer in Bihar Police Komal Meena Patna SP Rural
ips transfer in Bihar Police Komal Meena Patna SP Rural
2023 बैच की IPS अधिकारी कोमल मीणा को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पटना के पद पर तैनात करने के साथ ही सुषमा सागर को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II (विधि-व्यवस्था), पटना की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा 2018 बैच के IPS अधिकारी पूरन कुमार झा, जो बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के पद पर तैनात किया गया है.
उधर, कुंदन कुमार, गया जिले के 46वीं बैच के सीधी नियुक्ति वाले अधिकारी, जो वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, पटना के पद पर थे, उन्हें अब पुलिस अधीक्षक (प्रशासन), पटना बनाया गया है.
सोनू कुमार राय, भोजपुर के 48वीं–52वीं बैच के अधिकारी, जो पुलिस अधीक्षक (प्रशासन), पटना के पद पर तैनात थे, उन्हें अब पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, वैशाली की जिम्मेदारी दी गई है.
दिलीप कुमार, औरंगाबाद के 65वीं बैच के अधिकारी, जो पुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना में तैनात थे, उन्हें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज, सुपौल के पद पर भेजा गया है. इसके साथ ही पंकज कुमार सिंह का त्रिवेणीगंज, सुपौल वाला पदस्थापन समाप्त कर दिया गया है.