IPS विवेक राज सिंह की NCB में एंट्री: 3 कैडर में सेवाएं देने वाले इकलौते पुलिस अफसर! IAS से की शादी
Raisina News Desk- अगस्त 28, 2026 03:56 PM IST

IPS Vivek Raj Singh: भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विवेक राज सिंह को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में डिप्टी डायरेक्टर जनरल के पद पर नियुक्त किया गया है. असम-मेघालय कैडर के वर्ष 2006 बैच के IPS विवेक राज सिंह की NCB में यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति के आधार पर 5 साल की अवधि के लिए होगी.
ips vivek raj singh appointed ncb ddg profile
IPS विवेक राज सिंह मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा-2005 उत्तीर्ण करने के बाद उन्हें बिहार कैडर आवंटित हुआ था. बिहार के सासाराम में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर रहते हुए उन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों का सफल संचालन किया. इसके अलावा उन्होंने बिहार के औरंगाबाद और लखीसराय जिलों में भी अपनी सेवाएं दीं.
साल 2008 में सासाराम दंगों के दौरान एक युवा IPS अधिकारी के रूप में विवेक राज सिंह ने बेहतरीन पुलिसिंग की मिसाल पेश की थी. वह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और उपद्रवियों से वार्ता कर स्थिति को शांत कराया. उन्होंने कुछ समय तक पुलिस अधीक्षक रेलवे, पटना के पद पर भी कार्य किया.
IPS विवेक राज सिंह की पत्नी वरनाली डेका वर्ष 2009 बैच की असम कैडर की IAS अधिकारी हैं. वरनाली डेका से विवाह के आधार पर विवेक राज सिंह ने अपना कैडर स्थानांतरण बिहार से असम-मेघालय करवा लिया था. असम में उन्होंने बतौर SP नगांव, दरांग, मुख्यमंत्री सुरक्षा तथा दीमा हसाओ आदि महत्वपूर्ण स्थानों व पदों पर कार्य किया.
ips vivek raj singh appointed ncb ddg
असम में अपनी तैनाती के दौरान IPS विवेक राज सिंह ने एकसींग वाले गैंडों के अवैध शिकार पर कड़ा प्रहार किया. असम में गैंडों का शिकार कर उनके सींगों को करोड़ों रुपये में बेचने वाले कई सक्रिय गिरोहों का सफाया विवेक राज सिंह के नेतृत्व में हुआ. असम में अपनी सेवाएं पूरी करने के बाद वह प्रतिनियुक्ति पर मध्य प्रदेश कैडर में आ गए.
मध्य प्रदेश कैडर में IPS विवेक राज सिंह ने पुलिस ट्रेनिंग स्कूल सागर, पुलिस अधीक्षक सिवनी और पुलिस उप-महानिरीक्षक छतरपुर जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, देश के तीन अलग-अलग सर्विस कैडर बिहार, असम-मेघालय और मध्य प्रदेश में सेवाएं देने वाले वह उस समय SP रैंक के एकमात्र पुलिस अधिकारी रहे.
सभी फोटो- Vivek Raj Singh Kukrele , IPS फेसबुक पेज से
ये भी पढ़ें: IPS केके बिश्नोई ने बिजनौर एसपी बनते ही शुरू की ‘भरोसे की पर्ची’, जानें क्या है यह नई व्यवस्था
ये भी पढ़ें: IPS सतीश गोलचा अब होम गार्ड्स DG, दिल्ली कमिश्नर पद से अचानक क्यों हटाए गए थे?
IPS निहारिका भट्ट: USA की सरकारी नौकरी छोड़ क्रैक की UPSC, अब दिल्ली में साइबर फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश