Gold-Silver Price : सोने और चांदी में फिर दिखा उछाल, त्योहारों से पहले ही जेब पर बढ़ा बोझ

Gold-Silver Price : सोने और चांदी में फिर दिखा उछाल, त्योहारों से पहले ही जेब पर बढ़ा बोझ

Gold-Silver Price : सोने और चांदी का वायदा भाव बुधवार को तेज उछाल के साथ ट्रेड करता दिखा. एमसीएक्स पर सोने का भाव बढ़कर फिर 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि चांदी में 1,000 रुपये प्रति किलो की तेजी दिख रही है. एमसीएक्स पर चांदी का भाव बढ़कर 2.41 हजार रुपये प्रति किलो पहुंच गया है.

नई दिल्ली. सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी आनी शुरू हो गई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 23 सितंबर को सोने का भाव उछलकर फिर 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पहुंच गया है. इस दौरान चांदी की कीमतों में भी तेजी दिख रही है. चांदी की कीमतों में तो 1 हजार रुपये के आसपास उछाल दिख रहा है और इसका भाव 2.41 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गया है.

एमसीएक्स पर एक दिन पहले ही सोने का भाव 696 रुपये चढ़कर 1,52,716 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. बुधवार को सुबह एमसीएक्स पर सोने में करीब 80 रुपये की तेजी दिखी लेकिन 10.50 बजे तक यह 74 रुपये बढ़कर 1,52,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई थी. यह सोने का वायदा भाव है, जो 24 कैरेट यानी 99.9 फीसदी शुद्धता वाला होता है. चांदी में भी आज सुबह 900 रुपये से ज्यादा का उछाल दिख रहा था, लेकिन सुबह 10.50 बजे तक यह तेजी 729 रुपये की रह गई और एमसीएक्स पर चांदी 2,40,642 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई.

ग्लोबल मार्केट में क्या है रेट
एमसीएक्स पर भले ही सोने और चांदी का भाव चढ़ रहा है लेकिन ग्लोबल मार्केट में आज गिरावट दिख रही है. हाजिर भाव आज 0.2% गिरकर 4,345.55 डॉलर प्रति औंस हो गया. दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोने का वायदा 0.2% बढ़कर 4,383.10 डॉलर दिखा. बीएमआई के विश्लेषकों ने साल 2026 के लिए सोने की कीमत का पूर्वानुमान औसतन 4,400 डॉलर प्रति औंस पर बनाए रखा है. इस दौरान चांदी का हाजिर भाव 0.6% गिरकर $66.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया तो प्लैटिनम 1% गिरकर 1,815.11 डॉलर प्रति औंस हो गया है. पैलेडियम का भाव 0.5% गिरकर 1,301.60 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया है.

सालभर में 60 फीसदी चढ़ा सोना
पिछले एक साल में सोने की कीमतों में करीब 60 फीसदी का उछाल दिखा है. अगर हाजिर भाव देखें तो पिछले साल गणेश चतुर्थी पर 24 कैरैट सोने का भाव 98 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो इस साल बढकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. हालांकि, पिछले कुछ समय से सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव दिख रहा है. लेकिन, गोल्डमैन जैसी संस्थाओं का कहना है कि अगले एक साल में सोने का भाव 4 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है. भारत के हाजिर बाजार में भी सोने का भाव आने वाले समय में बढ़ने का अनुमान है.

Prev Post
Next Post