NEET रिजल्ट के बाद खान सर ने गर्दा उड़ा दिया; भोजपुरी सॉन्ग में स्टूडेंट्स के साथ लगी 'पंचायत', देखिए VIDEO
Raisina News Desk- जुलाई 21, 2026 08:32 AM IST

Khan Sir Dance Video Viral: देश के चर्चित शिक्षक और KGS (खान ग्लोबल स्टडीज) के संस्थापक खान सर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में खान सर अपने छात्रों की NEET परीक्षा में सफलता का जश्न मनाते हुए भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं. आमतौर पर गंभीर और पढ़ाई-केंद्रित अंदाज में दिखाई देने वाले खान सर का यह रूप देखकर कई लोग हैरान हैं. दावा किया जा रहा है कि री-NEET और NEET परिणामों में KGS के बड़ी संख्या में छात्रों के चयन के बाद यह जश्न मनाया गया. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में खान सर बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि NEET परीक्षा में उनके संस्थान के छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. इसी खुशी को उन्होंने मंच पर मौजूद छात्रों और सहयोगियों के साथ साझा किया. वीडियो में वह भोजपुरी गीत की धुन पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं, जिसे देखकर वहां मौजूद छात्र भी उत्साहित नजर आ रहे हैं.
NEET रिजल्ट के बाद फैजल खान सर ने गर्दा उड़ा दिया। लेकिन कुछ लोगों को बुरा लगेगा। pic.twitter.com/iaZQ7ewM1V
— Prof. इलाहाबादी ( نور ) (@ProfNoorul) July 20, 2026
खान सर को लाखों लोग उनके पढ़ाने के अनोखे तरीके और गंभीर विषयों को आसान भाषा में समझाने के लिए जानते हैं. हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उन्हें पहली बार इस तरह खुलकर डांस करते देखा गया है. यही वजह है कि वीडियो ने लोगों का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींचा है. कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि खान सर ऐसे खुश नजर आ रहे हैं मानो उन्होंने खुद NEET परीक्षा पास कर ली हो.
Khan Sir Dance Video Viral: वायरल हो रहा खान सर का वीडियो
वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, “पहले तो मुझे लगा कि वीडियो में कोई और है, लेकिन ध्यान से देखने पर समझ आया कि ये तो खान सर हैं.” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “शुरुआत में लगा कि यह AI से बना वीडियो है, क्योंकि खान सर को पहले कभी इस तरह डांस करते नहीं देखा.” कुछ लोगों ने छात्रों की सफलता पर उनके उत्साह की सराहना की, जबकि कुछ लोगों ने इसे लेकर सवाल भी उठाए.
Khan Sir Dance Video Viral: पंचायत वेब सीरीज के डांस जैसे स्टेप्स
खान सर अक्सर अपने बयानों, शिक्षण शैली और सामाजिक मुद्दों पर राय को लेकर चर्चा में रहते हैं. इस बार उनकी चर्चा का कारण पढ़ाई नहीं, बल्कि उनका डांस वीडियो बना हुआ है. वीडियो के वायरल होने के बाद समर्थक इसे छात्रों की सफलता की खुशी बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे अलग-अलग घटनाओं और हालिया चर्चाओं से जोड़कर भी देख रहे हैं.