पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, किस-किसको टिकट? सीएम मान धूरी से ही लड़ेंगे चुनाव
Raisina News Desk- अक्टूबर 31, 2026 12:44 PM IST
पंजाब सीएम भगवंत मानImage Credit source: PTI (फाइल फोटो)
आम आदमी पार्टी ने शनिवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. सूची में 40 उम्मीदवारों का नाम है. सीएम मान धूरी से ही चुनाव लड़ेंगे. पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के दिल्ली स्थित घर पर हुई PAC की बैठक के बाद सूची जारी की गई. आम आदमी पार्टी ने 40 उम्मीदवारों में 37 मौजूदा विधायकों को रिपिट किया है. बाकी 3 सीट वो हैं जिनपर आम आदमी पार्टी 2022 में चुनाव हारी थी.
भगवंत मान पंजाब के धूरी (संगरूर) विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. मान ने धूरी विधानसभा सीट से साल 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 वोटों के अंतर से हराया था.उन्हें कुल 82,592 वोट मिले थे. आम आदमी पार्टी ने 40 उम्मीदवारों में 37 मौजूदा विधायकों को रिपीट किया है. बाकी 3 सीट वो हैं जिन पर AAP 2022 में चुनाव हारी थी.
धूरी से सीएम भगवंत मान, लुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा, अमृतसर दक्षिण से डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू, होशियारपुर से ब्रह्म शंकर शर्मा जिम्पा, फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय उम्मीदवार बनाए गए हैं.
खास बात ये है कि इस सूची में कैबिनेट के किसी भी मंत्री का नाम शामिल नहीं है. सीएम भगवंत मान और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में पत्रकार वार्ता कर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. इससे पहले दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के आवास पर पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई.
( मोहित मल्होत्रा के इनपुट के साथ)