गौ माता की सेवा में गुजरात के भक्तों ने दिखाई आस्था, सांवलिया जी की गोशाला में छप्पन भोग का लगा भोग, लगी भीड़
Raisina News Desk- नवंबर 12, 2026 06:48 PM IST
उदयपुर: मेवाड़ में भगवान के छप्पन भोग की परंपरा तो आपने कई बार देखी होगी, लेकिन इस बार भगवान के साथ-साथ गौ माता के लिए भी एक अनोखे छप्पन भोग का आयोजन किया गया. चित्तौड़गढ़ जिले के प्रसिद्ध श्री सांवलिया जी मंदिर की गोशाला में गुजरात से आए श्रद्धालुओं ने गौ माता को छप्पन भोग अर्पित किया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना की और उन्हें तरह-तरह के पकवान खिलाए.
दरअसल, इन दिनों मंदिरों में अन्नकूट और छप्पन भोग के आयोजन हो रहे हैं.भगवान को अलग-अलग तरह के पकवानों का भोग लगाया जा रहा है.इसी बीच सांवलिया जी मंदिर की गोशाला में हुआ यह आयोजन अपनी अलग वजह से चर्चा में रहा. यहां गुजरात से आए श्रद्धालुओं ने गौ माता को ही भगवान का स्वरूप मानकर उनके लिए छप्पन भोग तैयार करवाया.
गौ सेवा और धार्मिक आस्था से जुड़ा एक खास अवसर
इस खास आयोजन में गौ माता के लिए लापसी, हरी सब्जियां, गुड़ और कई तरह की मिठाइयां रखी गईं. श्रद्धालुओं ने एक-एक करके गायों को अपने हाथों से ये सभी चीजें खिलाईं. इस दौरान गोशाला में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला. श्रद्धालुओं ने गौ माता के सामने नमन कर उनकी पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की. आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने गौ माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इसके बाद सभी ने गायों की परिक्रमा लगाई और उनका आशीर्वाद लिया.श्रद्धालुओं के लिए यह केवल भोग लगाने का आयोजन नहीं था, बल्कि गौ सेवा और धार्मिक आस्था से जुड़ा एक खास अवसर भी रहा.
श्रद्धालुओं ने गौ माता को छप्पन भोग खिलाकर गौ सेवा
मेवाड़ में गायों को पूजने और उनकी सेवा करने की परंपरा सदियों पुरानी है.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गौ माता में देवी-देवताओं का वास माना जाता है. इसी आस्था के चलते लोग विशेष अवसरों पर गौशालाओं में जाकर गायों को हरा चारा, गुड़ और अन्य खाद्य सामग्री खिलाते हैं. सांवलिया जी मंदिर की गोशाला में हुआ यह आयोजन भी इसी परंपरा की एक सुंदर झलक रहा. जहां आमतौर पर छप्पन भोग भगवान को लगाया जाता है, वहीं गुजरात से आए श्रद्धालुओं ने गौ माता को छप्पन भोग खिलाकर गौ सेवा का अनूठा उदाहरण पेशकिया.