'ओवैसी ब्रदर्स पीएम मोदी और अमित शाह से कम देशभक्त नहीं', तेलंगाना सीएम ने किया AIMIM नेता का बचाव

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और असदुद्दीन ओवैसी एक दूसरे की तारीफ करते नहीं थक रहे. ओवैसी ने एक जनसभा में रेवंत के समर्थन की बात कही तो वहीं रेवंत रेड्डी ने ओवैसी को पक्का देशभक्त बताया. हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि उनको ये बात कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि उनकी पार्टी का समर्थन किसी राजनीतिक दल को नहीं बल्कि रेवंत रेड्डी को है. वहीं रेवंत ने कहा कि ओवैसी की देशभक्ति में कोई कमी नहीं है.

‘असदुद्दीन ओवैसी मोदी-शाह से कम देशभक्त नहीं’

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एक जनसभा में कहा कि सीएम होने के नाते वह ये बात पूरी जिम्मेदारी से कह सकते हैं कि असदुद्दीन ओवैसी और उनके छोटे भाई पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से कम देशभक्त नहीं हैं. बात जब देशभक्ति या देश की रक्षा की आती है, तो ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन कभी पीछे नहीं हटेंगे.

‘सैनिकों के समर्थन में निकाली गई रैली में भी हुए थे शामिल’

रेवंत रेड्डी ने कहा कि किसी ने असदुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी को देश के खिलाफ बताया था. लेकिन वे इस बात को नहीं मानते. दोनों की देशभक्ति में कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि ओवैसी’ ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सैनिकों के समर्थन में निकाली गई रैली में भी कांग्रेस नेताओं के साथ शामिल हुए थे. उन्होंने कहा कि राजनीतिक टिप्पणियां भले ही अलग हों लेकिन बात अगर देशभक्ति की आती है तो कोई भी ओवैसी भाइयों पर उंगली नहीं उठा सकता. देश की सुरक्षा के लिए वे कभी पीछे नहीं हटेंगे.

‘राजनीतिक टिप्पणियां अलग हो सकती हैं, लेकिन देशभक्ति में कमी नहीं’

सीएम रेड्डी ने कहा कि AIMIM नेताओं ने चुनाव में मोदी, शाह और यहां तक कि कांग्रेस को भी हराने की कोशिश की होगी, लेकिन चुनावों में ऐसी बातें होती रहती हैं.उन्होंने विपक्षी पार्टी BRS और BJP पर प्रतिष्ठित ‘मूसी कायाकल्प परियोजना’ में बाधाएं डालने का आरोप लगाया.

ये वीडियो भी देखें-

ये Video भी देखें :AIMIM छोड़ने के बाद Owaisi पर क्या बोले आसिम वकार? ग्राउंड रिपोर्ट

ये भी पढ़ें-AIMIM के नेता आसिम वकार कांग्रेस में शामिल, कहा- हमारी लड़ाई बीजेपी के खिलाफ


Prev Post
Next Post