जन्माष्टमी का उत्सव देखकर लौट रहीं 3 महिलाओं को ट्रक ने मारी टक्कर; मुरैना सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

जन्माष्टमी का उत्सव देखने के बाद घर लौट रही तीन महिलाओं को शायद अंदाजा नहीं था कि यह उनका आखिरी सफर होगा. मध्य प्रदेश के मुरैना में कुछ ऐसा ही हुआ, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव देख कर देर रात घर लौट रहीं तीन महिलाएं हादसे का शिकार हो गईं. दिल्ली जा रहे एक ट्रक की चपेट में आकर तीनों महिलाओं की जान चली गई. पुलिस के अनुसार ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है. टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक सामने से क्षतिग्रस्त हो गया.

ड्राइवर हिरासत में

सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन के एसएचओ उदयभान सिंह यादव ने के अनुसार तीनों महिलाएं मंदिर से अपने घर पैदल जा रही थीं. पीछे से आ रहे ट्रक से तीनों महिलाएं टकरा गईं. एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी और दो महिलाओं ने इलाज के दौरान दम तोड़ दी. एसएचओ ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया और ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया है.

ट्रक वाले ने पीछे से टक्कर मारी : बेटा 

आईएएनएस के अनुसार एक मृत महिला के बेटे ने से बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर वे मंदिर गई थीं. वापस लौटते समय ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है. तीनों एक ही गांव की हैं और उसमें एक मेरी मां हैं. साइड से वे सभी जा रही थीं. ट्रक वाले ने पीछे से टक्कर मार दी.

ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह दुकान में घुस गया. ट्रक के सामने वाला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. इस हादसे से गांव में मातम छा गया है. पुलिसकर्मियों ने जेसीबी की मदद से ट्रक को सड़क से हटाकर साइड किया है.

बता दें कि दो दिन पहले मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सड़क हादसे में 5 लोगों की जान चली गई थी. रीवा-सीधी नेशनल हाईवे-39 पर हादसा हुआ था. रीवा के कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया था, “बस 4 किलोमीटर आगे जाकर टकराई और खाई में गिर गई. तुरंत ही एसपी, प्रशासन, मेडिकल टीम और ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे. एक रिपोर्ट के मुताबिक, 20 लोग घायल हैं और पांच लोगों की मौत हो गई थी.



Prev Post
Next Post