द्वारका में खोया पर्स और मोबाइल पाकर गुजरात पुलिस का कायल हुआ विदेशी कृष्ण भक्त, तारीफ वाला वीडियो देखें

जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी संख्या में देश और विदेश से भक्त गुजरात के द्वारका में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए पहुंचते हैं.इसी दौरान भीड़ भाड़ में एक विदेशी कृष्ण भक्त का पर्स और मोबाइल खो गया. जिसके बादअमेरिका से आया शख्स गुजरात पुलिस का कायल हो गया. हुआ कुछ यूं कि एक अमेरिकी शख्स जन्माष्टमी के मौके पर द्वारका में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए पहुंचा था. लेकिन इसी दौरान मंदिर परिसर में कृष्ण भक्त का वॉलेट और मोबाइल फोन खो गया. एक तो अनजान देश और दूसरा फोन और पैसे खोने की वजह से वह काफी परेशान था. उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद गुजरात पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए विदेश नागरिक का फोन और वॉलेट ढूंढ निकाला और होटल जाकर टूरिस्ट को उसका खोया हुआ सामान वापस लौटा दिया.

द्वारका पुलिस ने लौटाया कृष्ण भक्त का सामान

पर्यटक ने जैसे ही अपना पर्स खोला तो उसमें मोबाइल और पूर कैश देखकर वह सरप्राइज हो गया. उसने कहा कि नो वन टेक एनीथिंग.अमेरिकी पर्यटक गुजरात पुलिस की इस तत्परता और सेवा भाव से बहुत ही प्रभावित हुआ. उसने बहुत ही सहजता के साथ गुजरात पुलिस का आभार व्यक्त किया. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक विदेशी नागरिक भारतीय पारंपरिक वेष में दिखाई दे रहा है. उसके हाथ में उसका बरामद किया गया सामान है, जिसे पुलिस ने उसे लौटाया है. 

विदेशी पर्यटक ने की द्वारका पुलिस की तारीफ

खोया हुआ सामान पाकर पर्यटक बहुत ही खुश दिखाई दे रहा है. वह पर्स में रखे अपने पैसे और कार्ड देखकर बहुत ही खुश है और गुजरात पुलिस की बहुत तारीफ कर रहा है.उसके साथ में एक पुलिस अफसर भी खड़े दिखाई दे रहे हैं.पर्यटक पुलिस अफसर का आभार जताते हुए उससे हाथ मिलाता है और द्वारका पुलिस की इस तत्परता की जमकर तारीफ करता है. साथ ही उसने द्वारका की भी जमकर तारीफ की. इस घटना का वीडियो गुजरात पुलिस ने अपने आधिकारिक हैंडल से शेयर किया है, जिसमें अमेरिकी नागरिक द्वारका और गुजरात पुलिस की तारीफ कर रहा है. 

ये Video भी देखें :कान्हा के जन्मदिन पर मथुरा में जनसैलाब! 500 ड्रोन से सजेगा आसमान

ये भी पढे़ं-देशभर में मनाई गई जन्माष्टमी, दिल्ली से मुंबई तक धूम; मंदिरों में भक्तों की भीड़



Prev Post
Next Post