प्रेग्नेंट यूट्यूबर बहन की हत्या का बदला, भाई ने जीजा को दिनदहाड़े चाकू से गोद डाला

तेलंगाना के निजामाबाद में गुरुवार को दिनदहाड़े एक शख्स की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. मृतक का नाम चित्तारी हरिबाबू था. वह यूट्यूबर पत्नी गंधम वैष्णवी की हत्या के आरोप में जेल में बंद था और हाल ही में जनामत पर बाहर आया था. हरिबाबू की हत्या उसके साले ने की है. आरोपी ने जीजा की हत्या की जिम्मेदारी ली है. 

बदले के लिए जीजा को मार डाला

बहन की हत्या के बाद भाई बदले की आग में जल रहा था. उसने अपने जीजा से बदला लेने की ठान ली. वह मौके की ताक में था और गुरुवार को आखिरकार उसने अपनी मृत बहन के पति की हत्या कर दी.  गौरतलब है कि 6 महीने पहले उसकी प्रेग्नेंट बहन गंधम वैष्णवी की हत्या कर दी गई थी. आरोप उसके जीजा पर लगा था. पुलिस ने उसे अरेस्ट भी किया था, बाद में जमानत पर उसे रिहा कर दिया था. 

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात 

मर्डर की इस वारदात को राजा राजेंद्र क्रॉसरोड्स के पास वैष्णवी के भाई ने अंजाम दिया.  वैष्णवी के भाई ने उसके पति हरिबाबू पर धारदार हथियार से हमला किया, जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हत्या की ये पूरी वारदात वहां लगे CCTV में कैद हो गई.

मार्च में हुई थी प्रेग्नेंट यूट्यूबर वैष्णवी की हत्या

बता दें कि 20 साल की वैष्णवी 17 मार्च को जगतियाल जिले स्थित अपने घर में मृत मिली थी. वह चार महीने की गर्भवती थी. आरोप है कि कोरुटला के एक अस्पताल में काम करने वाले हरिबाबू ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की चाकू मारकर हत्या की थी. उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी को कई बार चाकू मारा और मौके से फरार हो गया.  इस मामले में पुलिस ने हरिबाबू को गिरफ्तार किया था. हालांकि जुलाई में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था.  बता दें कि हरिबाबू ने एक साल पहले ही उससे शादी की थी. वह दहेज के लिए उसे परेशान करता था. दोनों पति-पत्नी ‘वैशु अम्मा’ नाम का यूट्यूब चैनल चलाते थे. चैनल पर लगभग 200 वीडियो थे और 50,000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे

वैष्णवी के भाई ने ली जीजा की हत्या की जम्मेदारी

वैष्णवी के भाई संतोष ने एक वीडियो जारी कर अपने जीजा की हत्या की जिम्मेदारी ली है. उसने कहा, ‘मैंने उस आदमी को मार डाला, जिसने मेरी बहन की हत्या की थी.’ वह ये भी कहता नजर आया कि अब वह पुलिस के सामने सरेंडर करने जा रहा है.

ये Video भी देखें:|प्रयागराज में सपा नेता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली| Samajwadi | Syed Suhail| TOP NEWS

ये भी पढे़ं-कानपुर में बहू ने कराई करोड़पति ससुर की हत्या, फिर मर्डर वाली रात किलर ने बेटे सुब्रत को क्यों किए 6 कॉल?


Prev Post
Next Post