महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मुख्य आरोपी बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, परीक्षा से 24 घंटे पहले वायरल हुआ था लेटर
Raisina News Desk- जुलाई 25, 2026 10:09 AM IST

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार.
NDTV
Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले का कथित मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे बिहार से गिरफ़्तार किया गया है. गिरफ़्तारी के बाद भिवंडी पुलिस बिजेंद्र गुप्ता को पुणे एयरपोर्ट ले आई. उम्मीद है कि आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए उसे जल्द ही भिवंडी ले जाया जाएगा. भिवंडी पहुंचने के बाद पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर सकती है, क्योंकि कई राज्यों में फैले परीक्षा पेपर लीक रैकेट की जांच अभी जारी है. 28 जून को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 का प्रश्नपत्र परीक्षा से महज 24 घंटे पहले कथित रूप से लीक होने का मामला सामने आया है. बिजेंद्र गुप्ता मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला है. हालांकि वो काफी समय से अपने घर नहीं आता था.
मालूम हो कि 28 जून को महाराष्ट्र में TET की परीक्षा होनी थी. परीक्षा से एक दिन पहले ही इसका पेपर लीक हो गया था. जांच के दौरान भिवंडी में पुलिस ने 1.5 करोड़ रुपये में प्रश्नपत्र बेचने की साजिश का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. आरोपियों के पास से चार प्रश्नपत्र सेट बरामद हुए.
खबर अपडेट की जा रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें