दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई: ठंड से पहले ही खराब हुई गुरुग्राम की फिजा, एनसीआर में फिर गहराया सांसों का संकट

दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई: ठंड से पहले ही खराब हुई गुरुग्राम की फिजा, एनसीआर में फिर गहराया सांसों का संकट

देश की राजधानी दिल्ली की हवा की गुणवत्ता गुरुवार को मध्यम श्रेणी में दर्ज हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से शाम चार बजे तक जारी आंकडों के मुताबिक, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 145 रहा। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। एनसीआर में सबसे ज्यादा खराब हवा गुरुग्राम की रही। यहां एक्यूआई 237 दर्ज किया गया, यह हवा की खराब श्रेणी है। इसके अलावा सबसे साफ हवा बुलंदशहर की रही। यहां एक्यूआई 73 दर्ज किया गया, यह हवा की संतोषजनक श्रेणी है। 


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, नोएडा में 158, ग्रेटर नोएडा में 173, फरीदाबाद में 105, गाजियाबाद में 146, हापुड़ में 158 एक्यूआई दर्ज किया गया। इन सभी जगह हवा मध्यम श्रेणी में रही। इसके अलावा दिल्ली के स्थानों की बात करें तो आनंद विहार में 149, चांदनी चौक में 169, आईजीआई एयरपोर्ट टी-3 में 171, आईआईटी दिल्ली में 174, जेएनयू में 134, नजफगढ़ में 119 एक्यूआई दर्ज किया गया। 

Prev Post
Next Post