महाराष्ट्र के नांदेड़, हिंगोली समेत कई जिलों में भूकंप के झटके, आधी रात में कांपी धरती | Earthquake in Maharashtra Nanded Hingoli Parbhani districts
Raisina- जुलाई 09, 2026 09:07 AM IST

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. झटके रात 1.37 बजे से 3.23 बजे के बीच महसूस किए गए और रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 3.6 से 4.6 के बीच मापी गई. फिलहाल, किसी जानमाल के हानि की कोई खबर सामने नहीं आई है.
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिलों में बुधवार और गुरुवार की रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके रात एक बजकर 37 मिनट से तड़के तीन बजकर 23 मिनट के बीच दर्ज किए गए. उन्होंने बताया कि रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 3.6 से 4.6 के बीच मापी गई।
यह भी पढ़ें- मुंबई में लगातार हो रही बारिश ने रोकी लोकल ट्रेन की रफ्तार, कई रूट्स पर देरी से चल रही ट्रेनें