कल का मौसम: दिल्ली-NCR में बढ़ेगी उमस, UP-बिहार से लेकर उत्तराखंड तक 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट | weather Tomorrow kal ka Mausam 14 July Heavy Rain Alert in 15 States Delhi-NCR up bihar uttrakhand


Kal Ka Mausam 14 July 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में फिर से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. वहीं पूर्वी राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. मौसम विभाग ने कल देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार कल बिहार, झारखंड, ओडिशा से लेकर यूपी और उत्तराखंड तक बारिश का अलर्ट है. वहीं दिल्ली-एनसीआर में बादल छाये रहेंगे कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में कल भी आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. कुछ जगह पर हल्की बारिश भी हो सकती है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हालांकि इस दिन भी किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है. कई इलाकों में हवाएं भी चलेंगी. हवाओं की स्पीड 20 से 25 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

मौसम एक्सपर्ट्स का कहना है कि लगातार बारिश के कारण जो राहत लोगों को मिली थी, वह अब धीरे-धीरे खत्म होती दिखाई दे रही है. अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने के साथ उमस भी बढ़ेगी, जिससे लोगों को गर्मी अधिक महसूस होगी. दिन के समय तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना भी बनी हुई है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
Photo Credit: IMD

यूपी, हरियाणा से लेकर उत्तराखंड तक बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में कल बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार कल उत्तराखंड में बारिश की संभावना है. वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी बारिश की संभावना है. वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश

मौसम विभाग ने मध्य भारत के राज्यों में भारी बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है. छत्तीसगढ़ में कल कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. विदर्भ क्षेत्र में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है.

कल कैसा रहेगा मौसम?

कल कैसा रहेगा मौसम?
Photo Credit: IMD

बिहार से लेकर नॉर्थ ईस्ट तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और बिहार में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. IMD ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. कल असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR, यूपी समेत देश में मॉनसून क्यों पड़ गया सुस्त, IMD ने बता दिया कब होगी मूसलाधार बारिश




Source link

Prev Post
Next Post