Parliament Monsoon Session 2026 LIVE Updates: लोकसभा की कार्यवाही जारी, एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा शुरू

Parliament Monsoon Session 2026 LIVE Updates: संसद के मानसून सत्र के दसवें दिन बुधवार को लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा शुरू हो गई है. दोपहर 12 बजे से लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर दूसरे दिन भी चर्चा शुरू हुई. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज इस बिल पर चर्चा में हिस्सा लेंगे. वह दोपहर 12.30 बजे इस बिल पर अपनी बात रख सकते हैं. चर्चा के बाद इस बिल पर सदन में वोटिंग कराई जा सकती है. लोकसभा से अगर बिल पास हो जाता है तो इसे राज्यसभा में पेश किया जाएगा. बता दें कि जितेंद्र सिंह ने ही सदन में सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पेश किया था. इस विधेयक का मकसद परीक्षाओं में पेपर लीक, धोखाधड़ी, चीटिंग समेत अन्य अनुचित तरीकों के खिलाफ उपायों को और मजबूत करना है. 

ये भी पढ़ें-लोकसभा में कैसे टूटा सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध-इनसाइड स्टोरी

ये भी पढ़ें-पेपर बिल पर विपक्ष के 93 संशोधन, मगर कोई भी पास नहीं होगा! जानिए क्यों?

PARLIAMENT ANTI PAPER LEAK BILL LIVE UPDATES…

Prev Post
Next Post